एक्सप्लोरर

Milk Rate Hike: इस राज्य में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए दूध के दाम, हर पैकेट में 50 ML एक्स्ट्रा दूध भी मिलेगा

Milk Price Increased: दक्षिणी भारत के इस राज्य के लोगों को अब पैकेट मिल्क पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा क्योंकि मिल्क फेडरेशन ने 2 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

Milk Price Increased: कर्नाटक के लोगों के लिए दूध महंगा हो गया है. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने नंदिनी मिल्क के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है. हालांकि एक अच्छी खबर भी है कि अब से हर पैकेट में 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध मिला करेगा. इस बढ़ोतरी के बाद डबल टोंड दूध के दाम बढ़कर 1050 एमएल के लिए 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे जो नंदिनी मिल्क के सभी मिल्क वेरिएंट्स में सबसे सस्ता है.

कब से महंगा हुआ राज्य में दूध?

कर्नाटक में बुधवार 26 जून से नंदिनी मिल्क के पैकेट पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है. इस संशोधित प्राइस के साथ कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने हर पैकेट में 50 एमएम एक्स्ट्रा मिल्क देने का भी एलान किया है. इस तरह एक लीटर के दूध पैकेट में 1050 एमएमल और आधा लीटर दूध के पैकेट में 550 एमएल मिल्क मिला करेगा. 

एक साल में दूसरी बार बढ़े दूध के दाम

कर्नाटक में एक साल से भी कम वक्त में ये दूसरी कीमत बढ़ोतरी है. ध्यान रहे कि बीते साल जुलाई 2023 में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे. 

KMF ने दाम बढ़ाने को लेकर क्या कहा?

KMF ने कहा कि चालू फसल सीजन में राज्य के हर जिले के डिस्ट्रिक्ट मिल्क यूनियनों में रोजाना के आधार पर दूध का भंडार बढ़ रहा है. फिलहाल मिल्क स्टोरेज देखें तो एक करोड़ लीटर के करीब है जो काफी अच्छा कहा जा सकता है. दूध की मांग भी अच्छी है और डेयरी प्रोडक्ट्स से लेकर मिल्क इंडस्ट्री से भी डिमांड मजबूत है.

पिछले साल विधानसभा चुनावों के समय नंदिनी मिल्क बना था चुनावी मुद्दा

कर्नाटक में लोकल दूध और डेयरी ब्रांड नंदिनी बेहद पॉपुलर है और पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले नंदिनी मिल्क भी चुनावी मुद्दों में से एक हो गया था. नंदिनी और अमूल के बीच का घमासान इसकी वजह बना था. दरअसल जब से अमूल ने कर्नाटक में डेयरी प्रोडक्ट्स को ई-कॉमर्स मार्केट्स के जरिए ऑनलाइन बेचने का ऐलान किया तब से स्थानीय हितों पर असर पड़ने का हवाला देकर राज्य में बहस छिड़ गई थी. 

ये भी पढ़ें

Adani: जन्मदिन के दिन गौतम अडानी को गिफ्ट, अडानी पोर्ट्स को मिली इस सम्मानित लिस्ट में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget