एक्सप्लोरर

Mutual Funds: अब हर दिन करें म्यूचुअल फंड में निवेश, ZFunds ने पेश की प्रतिदिन 100 रुपये निवेश वाली SIP योजना

जेडफंड्स ( ZFUNDS) ने मंगलवार को 100 रुपये की दैनिक एसआईपी वाली म्यूचुअल फंड योजना पेश की है जो खासकर ग्रामीण इलाकों एवं छोटे कस्बों को ध्यान में रखते हुए पेश की गई है

Investment In Mutual Funds: म्यूचुअल फंड स्कीम्स (Mutual Fund Schemes) में कोई एक बार में निवेश करता है तो कोई SIP(Systematic Investment Plan) के जरिए जिसमें हर महीने निवेशक निवेश करता है जिससे बाजार में उतार चढ़ाव का फायदा उससे मिल सके. लेकिन आ गया है ऐसा स्कीम जिसमें आप हर दिन भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. 

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर प्लेटफॉर्म जेडफंड्स ( ZFUNDS) ने मंगलवार को 100 रुपये की दैनिक एसआईपी वाली म्यूचुअल फंड योजना पेश की है जो खासकर ग्रामीण इलाकों एवं छोटे कस्बों को ध्यान में रखते हुए पेश की गई है. जब निवेशक हर दिन  100 रुपये निवेश करेगा तो हर गिरावट या चढ़ाव पर उसे खऱीदने का अवसर मिलेगा जिससे रिटर्न बेहतर मिल सकेगा. 

जेडफंड्स  ( ZFUNDS) ने एक बयान में कहा कि इस एसआईपी योजना को आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के साथ मिलकर पेश किया गया है. इसके अलावा कंपनी अपने उत्पाद पहुंच को बढ़ाने के लिए कई अन्य म्यूचुअल फंड कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है. 

जेडफंड्स  ( ZFUNDS) इस फंड योजना की मंशा टियर-2, टियर-3 एवं टियर-4 शहरों में रहने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने की है. छोटे शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दैनिक आधार पर कमाई की दर ज्यादा होने से यह योजना ज्यादा कारगर हो सकती है. जेडफंड्स के मुताबिक, इस योजना के तहत कोई व्यक्ति हर दिन केआधार पर 100 रुपये का भी निवेश कर सकता है. इससे दैनिक कामगारों और छोटे कारोबारियों के लिए भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाना मुमकिन हो पाएगा. 

जेडफंड्स  ( ZFUNDS) के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कोठारी ने कहा, 'भारत के लोगों तक म्यूचुअल फंड उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह एकदम नई अवधारणा है. इससे स्वरोजगरार में लगे और दैनिक आधार पर भुगतान पाने वाले लोगों के लिए भी निवेश का विकल्प तैयार होगा. 

यह भी पढ़ें: 

Crude Price At 7 Years High: होली पर लगेगा महंगाई का जोरदार झटका, रूस-यूक्रेन तनातनी के चलते कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल छूने के कगार पर

Investors Wealth Erodes: रूस-यूक्रेन विवाद के चलते भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget