एक्सप्लोरर

म्यूचुअल फंड के पास है एक खास फार्मूला, आज अपना लिया तो जवानी से बेहतर कटेगा बुढ़ापा

अगर आप बुढ़ापे के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं और एक सही रणनीति ढूंढ रहे हैं, तो 15x15x15 SIP फॉर्मूला आपके लिए बहुत शानदार हो सकता है.

जब इंसान जवान रहता है और नौकरी करता है तो उसे खर्च करने से पहले सोचना नहीं पड़ता. लेकिन एक उम्र के बाद जब वह बूढ़ा हो जाता है और उसके पास पेंशन की कोई सुविधा नहीं होती तो उसे लगता है कि काश जवानी में किसी ऐसे स्कीम में पैसे डाल देता, जिससे बुढ़ापे तक ढेर सारा पैसा जमा हो जाता तो बुढ़ापा भी शान से कटता. अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए ऐसी किसी स्कीम या निवेश की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास म्यूचुअल फंड का एक ऐसा फॉर्मूला है, जिससे आप लॉन्ग टर्म में तगड़ा पैसा बना सकते हैं.

SIP है सबसे बेस्ट

निवेश के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन लंबी अवधि के निवेश में म्यूचुअल फंड्स में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, SIP एक व्यवस्थित और अनुशासित निवेश तरीका है, जिसमें निवेशक नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि निवेश कर सकता है. यह अंतराल मासिक, तिमाही या सालाना हो सकता है, जो निवेशक की सुविधा पर निर्भर करता है.

इसके फायदे

इस निवेश रणनीति में निवेशक अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार SIP को रोक सकता है, निकाल सकता है या निवेश राशि बढ़ा सकता है. SIP लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है. वहीं, अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं और एक सही रणनीति ढूंढ रहे हैं, तो 15x15x15 SIP फॉर्मूला आपके लिए बहुत शानदार हो सकता है.

15x15x15 SIP फॉर्मूला क्या है?

यह फॉर्मूला निवेशकों को सिर्फ 15 साल में लगभग 1 करोड़ रुपये जमा करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है. इस फॉर्मूले के तहत, पहला "15" यह दिखाता है कि आपको हर महीने 15,000 रुपये SIP में निवेश करना होगा. दूसरा "15" यह दिखाता है कि आपको 15 फीसदी का सालाना रिटर्न (अनुमानित) मिलेगा. तीसरा "15" यह दिखाता है कि आपको कम से कम 15 साल तक निवेश करना होगा.

अब इस फॉर्मूले को लागू करके देखते हैं कि 15 साल में कितना कॉर्पस जमा होगा-

मासिक निवेश: 15,000 रुपये

कुल निवेश: 15 साल में 27,00,000 रुपये

अनुमानित कैपिटल गेन: 74,52,946 रुपये

कुल राशि: 1,01,52,946 रुपये

SIP में जोखिम

हालांकि SIP लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि यह मार्केट-लिंक्ड निवेश है. इसका मतलब है कि रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है. ऊपर बताया गया 15 फीसदी का सालाना रिटर्न एक अनुमान है और वास्तविक रिटर्न मार्केट स्थितियों के आधार पर अलग हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अब भारत से न्यूजीलैंड जाने में नहीं लगेंगे 17 घंटे, दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की तैयारी जोरो पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget