एक्सप्लोरर

Mutual Funds: टॉप 10 म्यूचुअल फंडों का AUM 80 फीसदी से आया नीचे, जानें क्या है कारण

Mutual Funds: म्यूचुअल फंडों के द्वारा प्रबंधित की जाने वाली कुल संपत्ति में बड़े फंड हाउसेज की हिस्सेदारी कम होती जा रही है...

Mutual Funds: म्यूचुअल फंडों के द्वारा प्रबंधित संपत्ति में भारत के टॉप-10 फंड हाउस का हिस्सा लगातार कम हो रहा है. हिस्सेदारी में कटौती के बाद भी इन म्यूचुअल फंड के पास कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में एक बड़ा हिस्सा है, मगर पिछले कुछ वक्त में इसमें कमी आई है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पिछले छह सालों के आकड़ों से यह जानकारी मिली है. वित्त वर्ष 2023-24 में तीसरी तिमाही में औसत AUM दस बड़े फंड हाउस का 38.80 लाख करोड़ रुपये का था, जो कुल AUM 49.20 लाख करोड़ रुपये का 79 फीसदी हिस्सा है. ऐसे में वित्त वर्ष 2019-20 के बाद से बड़े फंड हाउस की एसेट अंडर मैनेजमेंट में हिस्सेदारी कम हुई है. कुछ साल पहले तक बड़े फंड हाउस छोटे म्यूचुअल फंड कंपनियों में 84 फीसदी तक अपनी हिस्सेदारी होल्ड करते थे, जो पिछले कुछ सालों में लगातार घटी है.

क्यों घट रही हिस्सेदारी?

AUM में बड़े म्यूचुअल फंड हाउस की घटती हिस्सेदारी के पीछे प्रमुख कारण यह है कि देश में म्यूचुअल फंड कंपनियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही कुल AUM में डेट फंडों की बढ़ती पार्टनरशिप भी इसके प्रमुख कारणों में से एक है. इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि देश में एक्टिव डेट फंड में बड़े फंड हाउस की एक बड़ी हिस्सेदारी है. एक्टिव इक्विटी AUM में बड़ी 10 म्यूचुअल फंड कंपनियों की 70 फीसदी तक हिस्सेदारी है. 

कोरोना महामारी के बाद से देश में एक्टिव इक्विटी स्कीम में डेट फंडों की कुल AUM में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक्टिव इक्विटी फंड में इंडस्ट्री की हिस्सेदारी फरवरी 2020 में 28 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 41 फीसदी हो गई है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव डेट फंडों की हिस्सेदारी 45 फीसदी से कम होकर केवल 28 फीसदी रह गई है.

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में म्यूचुअल फंडों के औसत AUM में 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह बढ़कर 49.30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ये आंकड़े इसलिए भी खास है क्योंकि लगातार छठी तिमाही में भी औसत AUM में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस रिपोर्ट से यह भी पता चला है बड़ी संख्या में लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Luxury Housing: लग्जरी घरों की डिमांड हुई डबल, विला का मालिक बनना चाहते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget