एक्सप्लोरर

Children Funds: चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में बढ़ रहा निवेश, 5 साल में 140 फीसदी बढ़ा एयूएम

Mutual Fund Investment: चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में लोग अब पहले से ज्यादा पैसे डाल रहे हैं. इसका मुख्य कारण बच्चों की पढ़ाई के खर्च में तेज बढ़ोतरी को माना जा रहा है...

चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में हालिया सालों में निवेश तेजी से बढ़ा है. आंकड़ों के अनुसार इस तरह के म्यूचुअल फंड के द्वारा प्रबंधित की जा रही परिसंपत्तियां बीते 5 साल में लगभग 142 फीसदी बढ़ गई हैं. इक्रा एनालिटिक्स ने एक हालिया रिपोर्ट में इस आंकड़े की जानकारी दी है.

इस तरह से बढ़ी प्रबंधित संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार, चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड का एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) मई महीने में बढ़कर 20,081.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह आंकड़ा 5 साल पहले यानी मई 2019 में महज 8,285.59 करोड़ रुपये था. यानी बीते 5 सालों के दौरान एसेट अंडर मैनेजमेंट का आंकड़ा 142 फीसदी ऊपर गया है. रिपोर्ट कहती है कि एसेट अंडर मैनेजमेंट में सालाना आधार पर लगभग 31 फीसदी की तेजी आई है.

चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड के रिटर्न

इक्रा एनालिटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सालों में चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड का रिटर्न भी अच्छा रहा है. 31 मई 2024 तक के हिसाब से पिछले एक साल में ये फंड 22.64 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब हुए हैं. वहीं इन म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न बीते 3 साल और 5 साल में सीएजीआर बेसिस पर क्रमश: 14.68 फीसदी और 12.71 फीसदी रहा है.

ऐसे काम करते हैं ये फंड

चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में निवेशक अपने बच्चों के भविष्य को संवारने की योजना के तहत निवेश करते हैं. बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्च से लेकर उनकी शादी-विवाह के लिए फंड तैयार करने के उद्देश्य से निवेशक ऐसे फंड में पैसे पार्क करते हैं. ये म्यूचुअल फंड आम तौर पर 5 साल की लॉक-इन पीरियड के साथ आते हैं और वे लगातार बचत व निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए निकासी को हतोत्साहित करते हैं.

पढ़ाई की चिंता से बढ़ रहा निवेश

अभी चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में बढ़ रहे निवेश के पीछे सबसे बड़ी वजह एजुकेशन इंफ्लेशन में तेजी को माना जा रहा है. इक्रा एनालिटिक्स के अनुसार, एजुकेशन इंफ्लेशन अभी 11-12 फीसदी है, जो सामान्य महंगाई की तुलना में लगभग डबल है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि बच्चों की पढ़ाई के खर्च में हर साल 11-12 फीसदी की तेजी आ रही है. यही कारण है कि चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में अब निवेशक पहले से ज्यादा पैसे डाल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने किया सावधान, व्हाट्सऐप के इस स्कैम से बचें इन्वेस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
दिल्ली-मुंबई नहीं, अब इन शहरों में मिलती हैं ज्यादा नौकरियां
दिल्ली-मुंबई नहीं, अब इन शहरों में मिलती हैं ज्यादा नौकरियां

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget