एक्सप्लोरर

लिपस्टिक कैरी करने के लिए बेटी ने की बैग की डिमांड, मां ने खर्च कर दिए 27.5 लाख

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक मां अपनी बेटी के लिए 27.5 लाख रुपये का बैग खरीदती है, जिसमें उसे सिर्फ एक लिपस्टिक कैरी करना है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी बेटी के लिए 26,000 पाउंड (करीब 27.5 लाख रुपये) का लग्जरी हर्मीस मिनी केली बैग खरीदती नजर आ रही हैं. यह बैग वह इसलिए खरीद रही है ताकि हनीमून पर जा रही उसकी बेटी इसमें अपना लिपस्टिक कैरी कर सके.

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

इस वीडियो को लव लग्जरी ने पोस्ट किया है, जो एक प्री-ओन्ड डिजाइनर कंपनी है. इस वीडियो की शुरुआत में महिला अपना परिचय देते हुए कहती हैं कि वह मुंबई से है और अपनी बेटी के लिए एक बर्किन बैग खरीदना चाहती है. दिसंबर में उसकी शादी होने वाली है. जबकि बेटी अपने लिए मिनी केली बैग खरीदने की डिमांड करती है. इस पर उसकी मां कहती है कि मिनी केली बहुत छोटा है, इस पर बेटी कहती है कि उसे सिर्फ अपनी लिपस्टिक कैरी करने के लिए एक बैग चाहिए. बेटी को स्टोर पर कई कलर ऑप्शंस में बैग दिखाया जाता है और आखिरकार वह अपने लिए एक व्हाइट मिनी केली बैग पसंद करती है, जबकि उसकी मां को इसका टैन वर्जन पसंद आता है. 

वीडियो पर आ रहे खूब कमेंट्स

इस वीडियो को 'क्या आप एक लिपस्टिक कैरी करने के लिए एक बैग के लिए 26000 पाउंड खर्च करना चाहेंगे?' के कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिल रहे हैं और यूजर्स इसमें तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, '26,000 पाउंड में तो पूरी शादी का खर्च निकल जाएगा. कुछ लोगों के पास पैसा इतना है कि एक बैग पर हजारों उड़ा देते हैं.' 

एक और यूजर ने लिखा, 'यह पागलपन से ज्यादा और कुछ नहीं है.' किसी ने कहा कि मिनी केली के बैग यकीनन बेहद खूबसूरत है, लेकिन सिर्फ एक बैग पर लाखों खर्च कर देने की बात समझ से परे है. एक ने बेटी की मां के फैसले पर ऐतराज जताते हुए लिखा, 'अगर मैं होती तो इतना पैसा बेटी की फ्यूचर के लिए सिक्योर कर देती, न कि बैग पर उड़ा देती.' 

ये भी पढ़ें:

अगर इस नियम से बजट बनाएंगे तो कभी खाली नहीं जेब रहेगी, अपनाएं 50:30:20 का मेथड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget