एक्सप्लोरर

Property Market: मुंबई में पिछले साल बिके 1.5 लाख से ज्यादा घर, पुणे भी बना दिल्ली-एनसीआर से बड़ा हाउसिंग बाजार

Real Estate: हाउसिंग प्रॉपर्टी के मामले में पिछले साल के दौरान दिलचस्प बदलाव देखने को मिले. जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर में डिमांड सुस्त रही, तो दूसरी ओर मुंबई में डिमांड में अच्छी तेजी देखी गई...

रियल एस्टेट के लिए बीता साल (2023) मिला-जुला रहा. खासकर हाउसिंग सेगमेंट के लिए स्थिति कहीं धूप-कहीं छाया वाली रही. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (दिल्ली-एनसीआर) में पिछले साल के दौरान हाउसिंग प्रॉपर्टी की डिमांड में सुस्ती छाई रही, वहीं मुंबई में डिमांड में जबरदस्त तेजी आई. इसके चलते बीते साल के दौरान मुंबई एक बार फिर से देश में सबसे बड़ा हाउसिंग बाजार बन गया.

एनारॉक रिसर्च की रिपोर्ट

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म एनारॉक ने साल के अंत में रियल एस्टेट पर एक दिलचस्प रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में हाउसिंग सेक्टर के ट्रेंड व आंकड़ों की जानकारी दी गई. रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल के दौरान मुंबई में घरों की डिमांड 1.5 लाख यूनिट के भी पार निकल गई. घरों की डिमांड के मामले में मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाला दिल्ली-एनसीआर बीते साल के दौरान लुढ़ककर तीसरे स्थान पर आ गया.

मुंबई में बिके इतने घर

एनारॉक रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि 2023 में मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में 1,53,870 घर बेचे गए. यह एक साल पहले की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है. इससे एक साल पहले यानी साल 2022 में मुंबई में 1,09,730 घरों की बिक्री हुई थी. नई प्रॉपर्टी की लॉन्चिंग के मामले में भी 2023 में रिकॉर्ड बन गया. पिछले साल के दौरान मुंबई में 1,57,700 नई हाउसिंग प्रॉपर्टी की लॉन्चिंग हुई, जो एक साल पहले 2022 की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा है. घरों की औसत कीमत इस दौरान 15 फीसदी बढ़कर 13,700 रुपये प्रति स्क्वेयर फूट हो गई.

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े

दिल्ली-एनसीआर के मामले में आंकड़े खास उत्साहजनक नहीं रहे. दिल्ली-एनसीआर में 2023 के दौरान 65,625 घरों की बिक्री हो पाई. यह साल भर पहले यानी 2022 की तुलना में सिर्फ 3 फीसदी ज्यादा है, जब 63,710 घरों की बिक्री की गई थी. नई लॉन्चिंग में इस दौरान 36 फीसदी की तेजी आई और संख्या 36,735 यूनिट रही. हालांकि यह नंबर कई अन्य शहरों से बहुत कम रहा.

अन्य प्रमुख शहरों का हाल

पिछले साल के दौरान बेंगलुरू में 54,435 यूनिट, पुणे में 83,625 यूनिट और हैदराबाद में 76,345 यूनिट की लॉन्चिंग हुई. डिमांड के मामले में 2023 में पुणे ने दिल्ली-एनसीआर को पीछे छोड़ दिया. पिछले साल पुणे में 86,680 यूनिट की बिक्री हुई. आम तौर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनने वाला दिल्ली-एनसीआर इस बार तीसरे स्थान पर फिसल गया है.

ये भी पढ़ें: तेल कंपनियों ने दिया नए साल का तोहफा, पहले दिन से इतनी कम हुई एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget