एक्सप्लोरर

छप्पर फाड़ पैसा देने वाला बिजनेस आइडिया! एक ऑटो रिक्शा खरीदो और बिना चलाए कमाओ 8 लाख रुपये महीना

राहुल रूपानी ने आगे बताया कि इस ऑटो ड्राइवर के पास अगर 20-30 ग्राहक रोज आते होंगे तो 1,000 रुपये प्रति बैग के हिसाब से रोज़ाना की कमाई 20,000 से 30,000 रुपये हुई.

मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर ने बिना किसी बड़ी डिग्री, स्टार्टअप या मोबाइल ऐप के ऐसा काम कर दिखाया है, जो आज के कई बड़े प्रोफेशनल्स भी नहीं कर पा रहे. हर महीने 5 से 8 लाख की कमाई करने वाला यह ऑटोवाला अब खुद ऑटो भी नहीं चलाता, बल्कि उसने अपनी सूझबूझ और ज़मीन से जुड़ी समझ से एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया है, जो आज सोशल मीडिया पर मिसाल बन चुका है.

‘सर, बैग दे दो, 1,000 लगेंगे’

LensKart में सीनियर प्रोडक्ट लीडर राहुल रूपानी ने यह अनुभव LinkedIn पर शेयर करते हुए बताया कि वो वीजा अपॉइंटमेंट के लिए मुंबई के US Consulate पहुंचे थे, जहां उन्हें बताया गया कि बैग अंदर नहीं ले जा सकते और वहां कोई लॉकर की सुविधा भी नहीं थी. तभी एक ऑटो ड्राइवर पास आया और बेहद शांति से बोला, "सर, बैग दे दो. सेफ रखूंगा. रोज़ का है. 1,000 रुपये चार्ज है." इस साधारण-सी पेशकश के पीछे छिपा था एक जबरदस्त बिजनेस मॉडल.

रोज के 20 से 30 हजार की कमाई

राहुल रूपानी ने आगे बताया कि इस ऑटो ड्राइवर के पास अगर 20-30 ग्राहक रोज आते होंगे तो 1,000 रुपये प्रति बैग के हिसाब से रोज़ाना की कमाई 20,000 से 30,000 रुपये हुई. यानी यह ऑटोवाला हर दिन वीजा सेंटर के बाहर खड़ा रहता है और बैग रखने की सेवा देता है और महीने के सीधे-सीधे 5–8 लाख तक कमाई कर लेता है.

कानूनी सेटअप भी तैयार

इतनी संख्या में बैग रखना नियमों के तहत मुश्किल हो सकता है. लेकिन इस ऑटोवाले ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया. रूपानी ने बताया कि उसने एक लोकल पुलिस ऑफिसर के साथ टाई-अप कर लिया है, जिसके पास पास में एक लॉकर सुविधा है. ग्राहक को लगता है कि बैग ऑटो में रखा गया है, लेकिन असल में बैग लॉकर में जाता है, सुरक्षित, कानूनी और व्यवस्थित.

ना स्टार्टअप, ना कोडिंग, बस ग्राहक की तकलीफ को समझा और बना डाला बिजनेस आइडिया. रूपानी ने इस अनुभव को "एक हाइपर-स्पेसिफिक समस्या का मास्टर सॉल्यूशन" कहा. उन्होंने कहा यह है असली एंटरप्रेन्योरशिप है, जो किताबों में नहीं, सड़कों पर मिलती है. हालांकि, कई लोगों को सिर्फ बैग रखने के एक हजार रुपये लेना, गलत भी लग सकता है. आमतौर पर किसी लॉकर में कुछ देर के लिए अपना सामान रखने की कीमत 50 से 100 रुपये तक होती है. लेकिन, यहां लोगों से उनकी मजबूरी को देखते हुए 1000 रुपये लिया जा रहा है, जो कई मायनों में गलत भी है. 

ये भी पढ़ें: Multibagger Penny Stocks: शेयर मार्केट का पारस पत्थर, सिर्फ 3 हजार लगाया और एक दिन में बनाया 23 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget