एक्सप्लोरर

Multibagger Penny Stocks: शेयर मार्केट का पारस पत्थर, सिर्फ 3 हजार लगाया और एक दिन में बनाया 23 करोड़ रुपये

सबसे बड़ी बात कि ये शेयर 2 लाख 36 हजार पर ही नहीं रुका, बल्कि ये 3 लाख 30 हजार तक गया. इसके बाद इस शेयर में मुनाफा वसूली शुरू हो गई और इसकी कीमत आज गिरकर 1 लाख 29 हजार 302 रुपये है.

स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों का सपना होता है कि उन्हें कोई ऐसा पेन्नी स्टॉक मिल जाए, जिसमें उनका निवेश सिर्फ कुछ हजार रुपये का हो, लेकिन उन्हें उससे मुनाफा करोड़ों रुपये का मिल जाए. सुनने में तो ये एक सपने जैसा लग रहा होगा, लेकिन स्टॉक मार्केट में ये सच साबित हुआ है. हम जिस पेन्नी स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसमें 3500 रुपये निवेश करने वाला एक दिन में करोड़ों का मालिक बन गया.

सिर्फ 3500 किया निवेश

हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसका नाम है Elcid Investments Limited. 21 जून 2024 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत थी 3 रुपये 53 पैसे. यानी अगर आपने 21 जून को इस कंपनी का एक हजार शेयर खरीदा होता तो उसकी कुल कीमत 3530 रुपये होती. 21 जून 2024 को ट्रेड के बाद, इस शेयर में ट्रेडिंग रुक गई. इसके बाद ये शेयर 29 अक्तूबर 2024 को खुला और इसकी कीमत सीधे 2 लाख 36 हजार 250 रुपये दर्ज की गई. यानी एक दिन में 3520 रुपये निवेश करने वाले के अकाउंट में आ गए 23 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये.

आज क्या है इस शेयर की कीमत

सबसे बड़ी बात कि ये शेयर 2 लाख 36 हजार पर ही नहीं रुका, बल्कि ये 3 लाख 30 हजार तक गया. इसके बाद इस शेयर में मुनाफा वसूली शुरू हो गई और इसकी कीमत आज गिरकर 1 लाख 29 हजार 302 रुपये है. शेयर के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मौजूदा मार्केट कैपिटल 2586 करोड़ रुपये है. वहीं स्टॉक का बुक वैल्यू 4 लाख 68 426 रुपये है.  

बुक वैल्यू (Book Value) से शेयर की वास्तविक कीमत का पता चलता है, जो शेयरधारक को मिलेगा अगर कंपनी का परिसमापन हो जाए और उसके सभी एसेट्स बेचकर, लायबिलिटीज का भुगतान कर दिया जाए. आसान भाषा में समझाएं तो यह कंपनी के बैलेंस शीट में उसकी कुल परिसंपत्तियों (एसेट्स) और कुल देयताओं (लायबिलिटीज) के बीच का अंतर होता है. शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. इसका आरओसीई 1.98 फीसदी है और स्टॉक P/E 16.9 है. जबकि आरओई 1.47 फीसदी है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Rapido Traffic Charge: रैपिडो से जुड़ी बड़ी खबर! ट्रैफिक लगा तो ग्राहक की जेब से कटेंगे हर मिनट पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने अपनी धरती को बांग्लादेश के खिलाफ...', यूनुस सरकार ने तलब किया राजदूत तो भारत ने दिया ये जवाब
'हमने अपनी धरती को बांग्लादेश के खिलाफ...', यूनुस सरकार ने तलब किया राजदूत तो भारत ने दिया ये जवाब
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Rahul Gandhi: 'वोट चोरी' पर Rahul Gandhi का हल्ला बोल | Ramleela Maidan | ABP News
Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने अपनी धरती को बांग्लादेश के खिलाफ...', यूनुस सरकार ने तलब किया राजदूत तो भारत ने दिया ये जवाब
'हमने अपनी धरती को बांग्लादेश के खिलाफ...', यूनुस सरकार ने तलब किया राजदूत तो भारत ने दिया ये जवाब
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: 'रियल लाइफ दया बैन' ठंड में कचरा उठाने आए सफाईकर्मियों को रोज पिला रही चाय- वीडियो वायरल
'रियल लाइफ दया बैन' ठंड में कचरा उठाने आए सफाईकर्मियों को रोज पिला रही चाय- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget