एक्सप्लोरर

VA TECH WABAG Share: सऊदी अरब से इस मल्टीबैगर स्टॉक को मिला 3251 करोड़ का आर्डर, शेयर अब भरेगी रफ्तार!

VA TECH WABAG Share: दिसंबर 2024 में  Va Tech Wabag के स्टॉक के लिए बुरी खबर आई थी जब सऊदी अरब ने कंपनी को दिए 2700 करोड़ रुपये के आर्डर को रद्द कर दिया था.

VA TECH WABAG Share Price: पानी की सफाई से जुड़े टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी Va Tech Wabag के स्टॉक में जोरदार तेजी के आसार हैं. कंपनी को सऊदी अरब के रियाद स्थित अल हायर एनवायरनमेंटल सर्विसेज कंपनी से 37.1 करोड़ डॉलर (करीब 3,251 करोड़ रुपये) का ऑर्डर मिला है. पिछले क्लोजिंग सेशन में Va Tech Wabag का स्टॉक 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 1385 रुपये पर क्लोज हुआ था.  

Va Tech Wabag ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह ऑर्डर 20 करोड़ लीटर पानी ‘स्वतंत्र सीवेज उपचार संयंत्र’ (आईएसटीपी) की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए है. इस आईएसटीपी को मियाहोना कंपनी (लीड), माराफिक और एनवी बेसिक्स एसए के एक संघ द्वारा सऊदी वाटर पार्टनरशिप कंपनी (एसडब्ल्यूपीसी) के लिए विकसित किया जा रहा है. इसी साल डब्ल्यूएबीएजी ने सऊदी अरब के रास तनुरा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में 20 करोड़ लीटर औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के लिए इंजीनियरिंग और खरीद का ऑर्डर हासिल किया है. मियाहोना कंपनी यहां परियोजना डेवलपर है. 

यह आईएसटीपी सऊदी शासन के ‘विजन 2030’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय सीवेज उपचार सेवाएं प्रदान करना और देश में निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है. कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) शिवकुमार वी ने कहा कि सऊदी अरब में यह ऑर्डर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. 

दिसंबर 2024 में  Va Tech Wabag के स्टॉक के लिए बुरी खबर आई थी जब सऊदी अरब ने कंपनी को दिए 2700 करोड़ रुपये के आर्डर को रद्द कर दिया. इसके बाद Va Tech Wabag के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. 

Va Tech Wabag ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न 

 Va Tech Wabag एक मल्टीबैगर स्टॉक जिसने अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. एक साल में ही स्टॉक डबल हो गया है जबकि दो सालों में 321 फीसदी, 3 सालों में 340 फीसदी और 5 सालों में स्टॉक ने 536 फीसदी का रिटर्न दिया है. 7 अप्रैल 2020 को Va Tech Wabag का शेयर 73 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो मल्टीबैगर रिटर्न देने के बाद 9 दिसंबर 2024 को 1944 रुपये पर जा पहुंचा था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

SEBI: कड़ी होगी कंपनियों की ऑडिट, सेक्रेटेरियल रिपोर्ट के फॉर्मेट में बदलाव की सेबी कर रही तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget