एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: इन 4 मल्टीबैगर स्टॉक ने साल 2021 में दिया 300 प्रतिशत तक रिटर्न, क्या आपके पास है कोई?

Share Market News: शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करने पर कम समय में भारी रिटर्न मिलता है. आज आपको कुछ ऐसे स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया.

Top Multibagger Stocks: भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) ने पिछले कुछ महीनों में नए रिकॉर्ड बनाए हैं. बड़ी संख्या में लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने 2021 में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आज आपको चीनी उद्योग (Sugar Industries) के 5 मल्टीबैगर पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने काफी कम समय में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. चलिए इन पर एक नजर डाल लेते हैं. 

बजाज हिंदुस्तान शुगर (Bajaj Hindusthan Sugar)
यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक पिछले एक महीने में काफी तेजी से बढ़ा है. पिछले एक महीने में इसके शेयर की कीमत 14.50 रुपये प्रति स्टॉक से बढ़कर 16.60 रुपये हो गई है. इस अवधि में अपने शेयरधारकों को लगभग 14.50 प्रतिशत रिटर्न दिया है. इसके अलावा साल 2021 में अब तक यह शुगर स्टॉक 6.15 रुपये प्रति स्टॉक से बढ़कर 16.60 रुपये प्रति शेयर हो गया है. इस अवधि में इसकी कीमतों में लगभग 170 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. 

धरणी शुगर्स एंड केमिकल्स (Dharani Sugars & Chemicals)
साल 2021 के इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में पिछले एक महीने में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जबकि पिछले 6 महीनों में यह 6.40 रुपये प्रति स्टॉक से बढ़कर 21.05 रुपये हो गया है. इस अवधि में लगभग 230 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. साल दर साल यह स्टॉक 5.70 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 21.05 रुपये प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया है. इस अवधि में लगभग 270 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. 

केएम चीनी मिल्स (KM Sugar Mills)
इस शुगर स्टॉक ने पिछले एक महीने में 12.50 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 6 महीनों में इसकी कीमतें 12.50 रुपये से बढ़कर 28.30 रुपये हो गई है. इस अवधि में लगभग 125 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. साल 2021 में इसकी कीमतें 11.90 रुपये प्रति स्टॉक से बढ़कर 28.30 रुपये प्रति शेयर स्तर हो गई हैं. इस अवधि में इसने शेयरधारकों को लगभग 135 प्रतिशत रिटर्न दिया है. 

सिंभावली शुगर्स (Simbhaoli Sugars)
इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की कीमत पिछले एक महीने में 26.15 रुपये प्रति स्टॉक से बढ़कर 31.20 रुपये प्रति स्टॉक हो गई है. इस अवधि में लगभग 19.50 प्रतिशत रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीनों में स्टॉक की कीमत 7.65 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 31.20 रुपये प्रति शेयर हो गई. इस अवधि में लगभग 305 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. साल 2021 में इस चीनी स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को लगभग 295 प्रतिशत रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ेंः Multibagger Stock Tips: टॉप मिडकैप शेयर्स के लिए यह है ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की पंसद, जानें इनके बारे में

‘महाराजा’ को फिर उड़ाएगा टाटा ग्रुप, रतन टाटा ने कहा- एयर इंडिया का फिर से स्वागत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget