एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस मल्टीबैगर शेयर में रहेगी और तेजी, कंपनी के मालिक हैं मुकेश अंबानी के समधी

मार्केट में गिरावट के बीच 20 ऐसे शेयरों के बारे में एक्सपर्ट ने बताया है, जिनमें आने वाले समय में 10 से 37 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है. इनमें पीरामल फार्मा भी एक कंपनी है.

शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी है. कल यानी 19 नवंबर को सेंसेक्स 85,922 पॉइंट की ऑल टाइम हाई से गिरकर 77,578.38 पहुंच गया. वहीं निफ्टी 26,166 पॉइंट ऑल टाइम हाई से गिरकर 23,518.50 पर पहुंच गया.

हालांकि, गिरावट के इस दौर में कुछ शेयर ऐसे हैं जो आने वाले समय में अपने निवेशकों को 10 से 37 फीसदी का रिटर्न दे सकते हैं. इन्हीं शेयरों में एक कंपनी है पीरामल फार्मा लिमिटेड (Piramal Pharma Ltd), जिसके मालिक हैं अजय पीरामल, जो देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के समधी हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट

मार्केट में गिरावट के बीच इकोनॉमिक टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 20 ऐसे शेयरों के बारे में बताया गया है जिनमें आने वाले समय में 10 से 37 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है. इनमें प्रदीप फॉस्फेट, मोतीलाल ओसवाल फिन, स्किपर, तिलकनगर इंडस्ट्रीज और पीरामल फार्मा लिमिटेड जैसी कंपनियां हैं.

मल्टीबैगर है पीरामल फार्मा

पीरामल फार्मा शेयर ने बीते एक साल में अपने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है. यह मल्टीबैगर शेयर 20 नवंबर 2023 को 119.45 रुपये का था. वहीं, 19 नवंबर 2024 को इस शेयर की कीमत 250.80 रुपये थी. पिछले एक साल की बात करें तो इस शेयर ने 109.96 पर्सेंट का रिटर्न दिया है.

पीरामल फार्मा के फंडामेंटल्स

पीरामल फार्मा लिमिटेड का मार्केट कैप 33,223 करोड़ रुपये है. इसका स्टॉक पीई 575 है और आरओसीई 5.49 फीसदी है. शेयर की बुक वैल्यू 59.6 रुपये है और आरओई 0.22 फीसदी है. पीरामल फार्मा के फेस वैल्यू की बात करें तो ये 10 रुपये है. शेयर का 52 वीक हाई 307.85 रुपये है और 52 वीक लो 114.45 रुपये है.

ये भी पढ़ें: Stock Market Holiday: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हो रहा मतदान, BSE-NSE में आज नहीं होगा कारोबार

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget