एक्सप्लोरर

PFC Stock: एक साल में निवेशकों को किया साढ़े 3 गुना अमीर, अब पीएफसी के स्टॉक में ये गुंजाइश

Multibagger Stock PFC: इस सरकारी शेयर में पिछले सप्ताह से फिर तेजी देखी जा रही है और पावर मिनिस्ट्री का ये मल्टीबैगर स्टॉक 52-वीक के हाई लेवल के पास ट्रेड कर रहा है...

पिछले कुछ समय के दौरान कई सरकारी शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है. हाल-फिलहाल में जो सरकारी शेयर मल्टीबैगर बनने में कामयाब हुए हैं, उनमें पावर मिनिस्ट्री के तहत आने वाले पीएफसी का भी नाम शामिल है. इस शेयर ने बीते दिनों शानदार रिटर्न दिया है.

एक सप्ताह में 12 पर्सेंट मजबूत

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी का शेयर शनिवार 18 मई को 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 464.90 रुपये पर बंद हुआ. यह पीएफसी के 52-वीक के हाई लेवल 485.50 रुपये के काफी करीब है. बीते 5 दिनों में ही यह शेयर 12 फीसदी से ज्यादा ऊपर जा चुका है, जबकि पिछले एक महीने के दौरान यह शेयर लगभग 17 फीसदी के फायदे में है.

250 फीसदी से ज्यादा की तेजी

पीएफसी के शेयर अभी बीते 6 महीने के हिसाब से लगभग 44 फीसदी के और इस साल की शुरुआत से अब तक लगभग 18 फीसदी के फायदे में हैं. बीते एक साल के हिसाब से इसकी तेजी बेमिसाल साबित होती है. इस दौरान शेयर का भाव शानदार 250.81 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा है. यानी इस दौरान शेयर का भाव साढ़े 3 गुने से भी ज्यादा मजबूत हुआ है. साल भर पहले इसका एक शेयर सिर्फ 132.52 रुपये का था.

अभी इतना चढ़ सकता है शेयर

हालिया तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के शेयरों में ब्रोकरेज को अभी और गुंजाइश दिख रही है. ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने इस सरकारी शेयर को 569 रुपये का टारगेट दिया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 30 फीसदी ऊपर है. यानी एलारा कैपिटल को लगता है कि पीएफसी का शेयर मौजूदा स्तर से लगभग 30 फीसदी ऊपर जा सकता है.

मार्च तिमाही में वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी ने बीते सप्ताह ही मार्च तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में पीएफसी का शुद्ध मुनाफा 23.29 फीसदी बढ़कर 7,556.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का राजस्व साल भर पहले के स्तर से 20.34 फीसदी की तेजी के साथ 24,141.40 करोड़ रुपये रहा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: घरेलू निवेशकों को मिलेगा विदेशी म्यूचुअल फंड का फायदा, सेबी कर रहा ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India PMI Data: जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget