एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: 6 महीने में पैसा डबल... साल भर में 3 गुना से भी ज्यादा, गजब है रेलवे का ये सरकारी शेयर!

Multibagger Railway Stock: भारतीय रेल से जुड़ा यह सरकारी शेयर लगातार बाजार में कमाल कर रहा है. अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल बनाने में अच्छे-अच्छे शेयर इससे मीलों पीछे हैं...

केंद्र सरकार पिछले कुछ सालों से भारतीय रेल का कायापलट करने में लगी हुई है. ट्रेनों की लेट-लतीफी दूर करने के लिए मालगाड़ियों का अलग फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है. वंदे भारत जैसी नई फास्ट ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इसका फायदा रेलवे से जुड़े शेयरों को स्टॉक मार्केट में हो रहा है. ये शेयर अपने निवेशकों को मालामाल बनाते हुए सबसे अच्छे मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में चोटी पर जगह बना रहे हैं.

ये काम करती है सरकारी कंपनी

ऐसा ही एक शेयर है इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (Indian Railway Finance Corporation) का. इस कंपनी का कंट्रोल रेल मंत्रालय के पास है और इसमें बहुलांश हिस्सेदारी भारत सरकार की है. इस सरकारी कंपनी का मुख्य काम रेलवे के लिए वित्तीय संसाधनों का विस्तार करना है. कंपनी इसी कारण शेयर बाजार में भी मौजूद है और अपना उद्देश्य पूरा करते हुए रेलवे के लिए फंड का प्रबंध कर रही है.

7 दिन में 56 फीसदी की उछाल

इस कंपनी की स्थापना दिसंबर 1986 में हुई थी और इसका मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण अभी 89,930 करोड़ रुपये है. आज के कारोबार में भले ही इसके शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई और भाव कम होकर 69 रुपये पर आ गया, लेकिन इससे पहले रेलवे के इस शेयर ने महज 7 दिनों में 56 फीसदी की जबरदस्त रैली दर्ज की थी.

इस तरह रही शेयर की उड़ान

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का शेयर पिछले एक महीने के दौरान करीब 40 फीसदी मजबूत हुआ है. वहीं पिछले छह महीने में इसके भाव में 145 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. दूसरे शब्दों में कहें तो इस शेयर का भाव मात्र 6 महीने में ही दो गुने से ज्यादा हो गया है. एक साल की बात करें तो इस अवधि में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयर ने 200 फीसदी से भी ज्यादा की उड़ान भरी है.

इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयर की पिछले कुछ समय में उड़ान इतनी शानदार रही है कि इसने अपने निवेशकों के पैसे को महज 6 महीने में डबल से ज्यादा किया है. इसी तरह साल भर में इसने निवेशकों के पैसे को ट्रिपल से भी ज्यादा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टाटा कंज्यूमर ने किया मना, हल्दीराम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की नहीं है कोई योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget