एक्सप्लोरर

Bloomberg Billionaires Index: धन कुबेरों की सूची में मुकेश अंबानी निकले आगे, गौतम अडानी फिर बन सकते हैं दूसरे सबसे अमीर अरबपति!

Bloomberg Billionaires Index: मंदी की आशंका के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स की संपत्ति में भारी गिरावट आई है.

Bloomberg Billionaires Index: ब्लूमबर्ग के अरबपतियों की सूची में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) सातवें स्थान पर जा पहुंचे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल की बदौलत मुकेश अंबानी  लैरी एलिशन को पीछे छोड़ आठवें स्थान से सातवें स्थान पर आ गए हैं. अडानी समूह ( Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani) इसी सूची में दूसरे पायदान से कुछ ही दूरी पर हैं. 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, लैरी एलिशन ( Larry Ellison) के नेटवर्थ में  1.19 अरब डॉलर की गिरावट आई है. जिसके बाद मुकेश अंबानी 90 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ सातवें पायदान पर आ गए हैं. मुकेश अंबानी से पहले छठे स्थान पर वॉरेन बफेट ( Warren Buffet) हैं जिनका नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है. पांचवें स्थान पर बिल गेट्स ( Bill Gates) 109 अरब डॉलर के साथ और अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos)113 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं.  एलन मस्क ( Elon Musk) 179 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर तो बर्नाड अरनॉल्ट 145 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं.  

गौतम अडानी एक बार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचने के कगार पर हैं और वे बर्नाड अरनॉल्ट से केवल 9 अरब डॉलर पीछे हैं.  

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, 2022 में एलन मस्क की संपत्ति में 91 अरब डॉलर, जेफ बेजोस की संपत्ति में 79.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है. बिल गेट्स की संपत्ति भी 28.7 अरब डॉलर घटी है. मंदी की आशंका के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स की संपत्ति में भारी गिरावट देखने को मिली है क्योंकि इनकी कंपनियों के शेयरों की जबरदस्त पिटाई हुई है. जबकि टॉप 10 अरबपतियों में 2022 में केवल गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में ही इजाफा हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax: क्या छूट वाली पुरानी इनकम टैक्स व्यवस्था होगी खत्म? PMEAC के अध्यक्ष विवेक देबरॉय के बयान से उठे कई सवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget