एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की छात्रों को सलाह, आगे बढ़ने के लिए AI का नहीं खुद की बुद्धि का करें इस्तेमाल

AI Debate: एक तरफ पूरी दुनिया में चैटजीपीटी और डीपसीक की चर्चा हो रही है तो मुकेश अंबानी ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए एआई नहीं खुद की बुद्धि का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि एआई के चैटजीपीटी जैसे प्लेटफॉर्म इंसान की आलोचनात्मक सोच का विकल्प नहीं हैं और देश लोगों की बुद्धिमत्ता के जरिये ही प्रगति करेगा. मुकेश अंबानी ने छात्रों से कहा,  आपको चैटजीपीटी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, लेकिन हमेशा याद रखें कि हम केवल अपनी बुद्धिमत्ता से ही प्रगति कर सकते हैं, न कि एआई के जरिये.’

पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय (पीडीईयू) के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत इस सदी के अंत से पहले दुनिया का ‘सबसे समृद्ध राष्ट्र’ बन जाएगा, लेकिन इस ग्रोथ से पृथ्वी को खतरा नहीं होना चाहिए और फॉसिल फ्यूल से क्लीन एनर्जी की तरफ बदलाव की रफ्तार तेज की जानी चाहिए. पीडीईयू के अध्यक्ष अंबानी ने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों से कहा,‘‘एआई के संदर्भ में युवा छात्रों को मैं एक सलाह देना चाहता हूं. आपको सीखने के साधन के रूप में एआई के इस्तेमाल में कुशल होना चाहिए, लेकिन अपनी आलोचनात्मक सोच को न छोड़ें. आपको चैटजीपीटी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, लेकिन हमेशा याद रखें कि हम केवल अपनी बुद्धिमत्ता से ही प्रगति कर सकते हैं, न कि एआई के जरिये. ’

मुकेश अंबानी ने कहा, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा और दुनिया की कोई भी ताकत भारत की वृद्धि नहीं रोक सकती है. इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर बल देते हुए कहा, ‘‘मैं साफ तौर पर देख सकता हूं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा. लेकिन अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत पर भी बड़ी जिम्मेदारी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें आर्थिक वृद्धि को पृथ्वी को खतरे में डालने और जलवायु संकट को और बिगाड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. इसलिए fossil fuel से Clean and Green Energy  की तरफ बदलाव को तेज करना होगा.’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि हरित ऊर्जा, हरित सामग्री और एआई का मेल मानवता के भविष्य को आकार देने जा रहा है और वह चाहेंगे कि पीडीईयू इस तालमेल में अग्रणी स्थान हासिल करे. दीक्षांत समारोह में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. कोटक ने अपने संबोधन में छात्रों से पैसे के बजाय उत्कृष्टता हासिल करने का आग्रह किया. कोटक ने कहा, ‘‘आप जीवन में जो भी करें, गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अगर हम दोनों को हासिल कर लेते हैं, तो वित्तीय नतीजे सहित हर चीज का परिणाम अपने-आप आएगा. पैसे के पीछे मत भागो, उत्कृष्ट बनने की कोशिश करो.’’

ये भी पढ़ें

बैंकों-एनबीएफसी के पेनल्टी चार्ज वसूलने पर अब नहीं लगेगा जीएसटी, 2000 रुपये के ऑनलाइन ट्राजैक्शन पर नहीं देना होगा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget