एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Bengal Global Business Summit: एशिया और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने आज बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में ऐलान किया है कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज वेस्ट बंगाल में 20 हजार करोड़ रुपये लगाएगी.

Reliance Industries: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 7वां बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट चल रहा है. यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज जैव ईंधन (बायो फ्यूल) को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी का ऐलान किया. भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसी ग्लोबल बिजनेस समिट में पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है. यह इंवेस्टमेंट अगले तीन सालों में किया जाएगा. मुकेश अंबानी ने कहा कि "रिलायंस बंगाल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. रिलायंस ने अब तक बंगाल में करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अगले 3 सालों में हम 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेंगे." 

पश्चिम बंगाल के लिए रिलायंस जियो का ये है प्लान

एशिया और देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी ने कहा कि 20 हजार करोड़ का यह निवेश टेलीकॉम, रिटेल और बायो एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा. मुकेश अंबानी ने कहा कि हम राज्य के हर कोने तक 5जी को ले जा रहे हैं, खासकर ग्रामीण बंगाल को जोड़ा जा रहा है. जियो ट्रू 5जी नेटवर्क बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है और बंगाल के अधिकांश हिस्सों को हमने कवर कर लिया है. जियो का नेटवर्क राज्य में 98.8 फीसदी और कोलकाता टेलीकॉम सर्कल में 100 फीसदी जनसंख्या को कवर करता है. जियो का मजबूत नेटवर्क पश्चिमी बंगाल में रोजगार के साथ बड़े पैमाने पर एजूकेशन, हेल्थकेयर और एग्रीकल्चर को बढ़ावा देगा.


मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

WB में बायो फ्यूल को बढ़ाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी 

भारत की सबसे बड़ी बायो एनर्जी प्रोड्यूसर, रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले तीन वर्षों में 100 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाएगी. इन प्लांट्स में 5.5 मिलियन टन एग्री वेस्ट और बायो कचरे की खपत होगी. इससे करीब 2 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी और सालाना 2.5 मिलियन टन बायो फर्टिलाइजर का प्रोडक्शन होगा. मुकेश अंबानी ने कहा कि हम किसानों को बड़े स्तर पर एनर्जी बागान लगाने में मदद करेंगे, जिससे वे अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बन सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी.

पश्चिम बंगाल में रिलायंस रिटेल की भी बड़ी विस्तार योजना

रिलायंस रिटेल अगले दो साल में पश्चिमी बंगाल में करीब 200 नए स्टोर खोलने का प्लान बना रहा है. अभी रिलायंस के करीब 1000 स्टोर्स बंगाल में काम कर रहे हैं जो बढ़कर 1200 हो जाएंगे. मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारे रिटेल बिजनेस से बंगाल के सैकड़ों छोटे व मझौले व्यवसायी और करीब 5.5 लाख किराना दुकानदार जुड़े हैं. नए स्टोर्स खुलने से उनको फायदा होगा. प्रभुजी, मुखरोचक, सिटी गोल्ड, बिस्क फार्म जैसे बंगाल के कई लोकल ब्रांड्स का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रिलायंस रिटेल के जरिए हम इन ब्रांड्स को पूरे देश में ले जा रहे हैं.  


मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस फाउंडेशन के वेस्ट बंगाल में चल रहे ये बड़े काम

मुकेश अंबानी ने अपने भाषण में रिलायंस फाउंडेशन के वेस्ट बंगाल में किए जा रहे कामों का भी जिक्र किया. इनमें सबसे अहम हैं कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर का नवीनीकरण और पुनर्उद्धार. सदियों पुराने इस मंदिर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम रिलायंस फाउंडेशन कर रहा है. फाउंडेशन की 'स्वदेश' पहल के तहत भारत की समृद्ध और विविध पारंपरिक कला और शिल्प को भारत और विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है. बंगाल में शिल्पकारों की युवा पीढ़ी के लिए रिलायंस फाउंडेशन राज्य सरकार के सहयोग से प्रशिक्षण संस्थान बनाएगी. साथ ही बुनकरों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों के उत्पाद को फाउंडेशन, रिलायंस के रिटेल चैनलों पर बेचेगा इसके लिए 'बिस्वा बांग्ला कॉर्पोरेशन' के साथ एक समझौता किया गया है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर क्लोज, सेंसेक्स 66000 के बेहद करीब तो निफ्टी भी उछाल के साथ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget