एक्सप्लोरर

Jio-Facebook डील पर मुकेश अंबानी ने जताई खुशी, कहा- सौदे का लोकल ई-कॉमर्स पर होगा जोर

मुकेश अंबानी ने उम्मीद जताई कि जियो के विश्व स्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और फेसबुक के भारतीय लोगों के साथ गहरे रिश्तों की संयुक्त शक्ति से ग्राहकों को इनोवेटिव समाधान मिलेंगे.

नई दिल्लीः अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने 43,574 करोड़ रुपये के रियालंस जियो- फेसबुक सौदे की घोषणा के बाद कहा कि दोनों कंपनियां पड़ोस के किराना स्टोर से उपभोक्ताओं को सामान की आपूर्ति के लिए व्हाट्सएप के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगी और उसके बाद शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग का विस्तार किया जाएगा.

उन्होंने समूह के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक छोटे वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रिलायंस और जियो में हम सभी फेसबुक का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं.’’

इससे पहले दिन में फेसबुक ने अंबानी की दूरसंचार कंपनी जियो में 43,574 करोड़ रुपये के निवेश से 9.99 फीसदी हिस्सेदारी लेने की घोषणा की थी. फेसबुक में भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है, जिसके तहत यह निवेश किया जा रहा है.

अंबानी ने कहा, ‘‘जियो के विश्व स्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और फेसबुक के भारतीय लोगों के साथ गहरे रिश्तों की संयुक्त शक्ति से आप सभी को इनोवेटिव समाधान की पेशकश की जाएगी.’’

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में जियो के डिजिटल वाणिज्य प्लेटफार्म जियोमार्ट और व्हाट्सएप मिलकर करीब तीन करोड़ किराना दुकानदारों को अपने पड़ोस के ग्राहकों के साथ डिजिटल लेनदेन करने में सक्षम बनाएंगे.

अंबानी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि आप सभी पड़ोस की स्थानीय दुकानों को रोजमर्रे के सामानों का ऑर्डर दे सकते हैं और तेजी से सामान पा सकते हैं. इसके साथ ही छोटे किराना दुकानदार अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं और डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल करके रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं.’’

इस सौदे से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को कर्ज का बोझ कम करने में मदद मिलेगी, जबकि फेसबुक को भारत में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार मिलेगा.

भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और अब कंपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत करना चाहती है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में यह गठजोड़ भारतीय समान के अन्य प्रमुख हितधारकों की सेवा भी करेगा- हमारे किसान, हमारे छोटे और मझोले उद्यम, हमारे छात्र और शिक्षक, हमारे स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और हमारी महिलाएं और युवा, जिन्होंने नए भारत की नींव रखी है.’’

उन्होंने कहा कि जियो-फेसबुक साझेदारी के मूल मे फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की प्रतिबद्धता है और इससे भारत के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी दो कंपनियां साथ मिलकर भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देंगी, ताकि आप को सक्षम बनाया जा सके और आपको समृद्ध बनाया जा सके. हमारी साझेदारी भारत को दुनिया का अग्रणी डिजिटल समाज बनाने के लिए है.’’

पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जाने पहचाने नाम बन गए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘खासतौर से व्हाट्सएप भारत की सभी 23 आधिकारिक भाषाओं में लोगों की दैनिक शब्दावली का हिस्सा बन चुकी है. व्हाट्सएप केवल एक डिजिटल एप्लीकेशन नहीं है, बल्कि यह आपका और हम सबका प्यारा दोस्त बन गया है. एक दोस्त जो परिवारों, दोस्तों, व्यवसायों, जानकारी चाहने वालों और देने वालों को साथ लाता है.’’

ये भी पढ़ें 26 अप्रैल को है अक्षय तृतीया, बाजार में खरीदारी बंद होने के बावजूद ऐसे खरीद सकते हैं सोना Facebook और रिलायंस Jio डील के क्या हैं मायने, जानें दोनों के कारोबार में आएगी कितनी बड़ी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget