एक्सप्लोरर

100 सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, जानें और कौन हैं लिस्ट में शामिल

1/13
स्त्रोतः फोर्ब्स
स्त्रोतः फोर्ब्स
2/13
सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं और पूरी सूची में उनका स्थान 19वां है. उनकी संपत्ति की नेटवर्थ 5.2 अरब डॉलर है. विनोद गुप्ता ढाई अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरी सबसे अमीर महिला और 46वीं अमीर भारतीय हैं. किरन मजूमदार शॉ की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर और सूची में 65वां स्थान है जबकि लीना तिवारी 1.62 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 79वें स्थान पर हैं.

3/13
बालकृष्ण इस सूची में नए शामिल छह लोगों में से एक हैं, जबकि मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके अलावा करीब 13 लोग इस साल इस सूची में अपना स्थान बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. भारत के 100 सबसे बड़े रईसों ने पिछले साल स्टॉक मार्केट से अच्छा लाभ कमाया है जिसके आधार पर देश की धनी लोगों की कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है. भारत के 100 अमीरों की लिस्ट में इस बार कई चौंकाने वाले फेरबदल भी हुए हैं.

4/13
इस वर्ष फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में चार महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है जिनमें ओ. पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल शामिल हैं. इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं में बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरन मजूमदार शॉ, हैवेल्स के संस्थापक की पत्नी विनोद गुप्ता और यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी हैं इन चारों महिलाओं की संपत्ति की संयुक्त नेटवर्थ 11.28 अरब डॉलर है, जबकि इस सूची में शामिल सभी 100 भारतीयों की कुल नेटवर्थ 381 अरब डॉलर है.

5/13
इस सूची में चौंकाने वाली एक और बात सामने आई है कि ऑनलाइन खुदरा प्लेटफार्म चलाने वाले कारोबारी और फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल का इस सूची से बाहर हो जाना है. सचिन बंसल और बिन्नी बंसल पिछले साल इस सूची में वह 86वें स्थान पर थे. उस समय उनकी हैसियत 1.3 अरब डॉलर के बराबर थी. बाहर होने वालों में एक और बड़ा नाम टैक्सटाइल कारोबारी बालकृष्ण गोयनका का है. इस साल इस सूची में 1.25 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वालों को ही स्थान मिला है जबकि 2015 में यह न्यूनतम सीमा 1.1 अरब डॉलर थी.

6/13
तो पहले नंबर पर आए हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी. मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी कुल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डॉलर हो गई है. मुकेश अंबानी की संपत्ति बीते एक साल में 18.9 अरब डॉलर से बढ़कर 22.7 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई और उल्लेखनीय है कि धनी हस्तियों की वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर हैं. हाल ही में रिलायंस जियो के लॉन्च के मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो की धमाकेदार एंट्री का ऐलान कर बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी.

7/13
धनी व्यक्तियों पर फोर्ब्स पत्रिका की नई वार्षिक सूची में हिंदूजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के धनी लोगों में तीसरे स्थान पर आ गया है. हिंदुजा समूह के हिंदूजा परिवार के हिंदुजा बंधुओं श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदूजा की संपत्ति बढ़कर 15.2 अरब डॉलर हो गई. उन्होंने अजीम प्रेमजी को पछाड़कर सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है.

8/13
सन फार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं. फोर्ब्स के अनुसार सांघवी ने सूची में दूसरा स्थान बनाए रखा है. सन फार्मा भारत में मेडिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक है और इसके मालिक दिलीप सांघवी देश के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर इंसान बने हैं.

9/13
देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट फोर्ब्स ने जारी की है और इन 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में ज्यादातर बिजनेसमैन और बिजनेस घरानों के मालिकों के नाम हैं. इन 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में योग गुरू रामदेव के सहयोगी और उनके आयुर्वेदिक एवं खाद्य उत्पादों का कारोबार देखने वाले आचार्य बालकृष्ण का नाम भी शामिल है. फोर्ब्स के मुताबिक भारत के 100 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 10 फीसदी बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गई है जो कि 2015 में 345 अरब डॉलर थी. ऐसा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 21 फीसदी उछाल आने की वजह से हुआ है. यह अमेरिकी पत्रिका दुनिया के धनी लोगों की सूचियां भी प्रकाशित करती है तो आगे की स्लाइड्स में जानिए देश के सबसे अमीर लोगों में पहले नंबर पर कौन है और दूसरे अमीर लोग कौनसे हैं...

10/13
इस सूची में शामिल नए लोगों में भविन, दिव्यांक और तुराखिया सबसे कम उम्र के लोग हैं जिन्होंने अपनी विज्ञापन तकनीक कंपनी मीडिया डॉट नेट को अगस्त में 90 करोड़ डॉलर में बेचा था. दिव्यांक और भाविन मुंबई के जुहू और अंधेरी इलाके में पले-बढ़े हैं. इन दोनों भाइयों ने टेक स्टार्टअप के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया. उन्होंने अपना एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप मीडिया डॉट नेट एक चीनी कंपनी को 90 करोड़ डॉलर में बेचकर इतिहास रच दिया. इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति की गिनती 9 सितंबर को उनके शेयर बाजार मूल्य के आधार पर की गई है.

11/13
इस सूची में एक आश्चर्यजनक नाम पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण का है. बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण को 2.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 48वें स्थान पर रखा गया है. उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 फीसदी हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है. फोर्ब्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है. पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को बाबा रामदेव और बालकृष्ण दोनों ने मिलकर 2006 में शुरू किया था. करीब 7.8 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली पतंजलि हर्बल टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स से लेकर नूडल्स और जैम सब कुछ बेचती है. रामदेव कंपनी में किसी तरह के शेयर नहीं रखते हैं और वह कंपनी के वस्तुत: ब्रांड एंबेसडर हैं जबकि बालकृष्ण उसका ऑपरेशनल कारोबार संभालते हैं. इसके अलावा बालकृष्ण 5,000 पतंजलि स्वास्थ्य केंद्रों, पतंजलि विश्वविद्यालय एवं योग-आयुर्वेद शोध संस्थान को भी देखते हैं. फोर्ब्स पत्रिका का कहना है कि पतंजलि का मुनाफा विभिन्न न्यासों (ट्रस्ट) को दान कर दिया जाता है.

12/13
देश के सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी इस सूची में शामिल हैं, हालांकि उनका स्थान काफी पीछे है. अनिल अंबानी को इस सूची में 32वें स्थान पर रखा गया है और उनकी संपत्ति 3.4 अरब डॉलर आंकी गई है. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी पिछले साल के 29वें स्थान की जगह अब 32वें स्थान पर आ गए हैं.

13/13
भारत की 100 सबसे धनी हस्तियों की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. उनकी संपत्ति 15.2 अरब डॉलर आंकी गई है. फोर्ब्स मैगजीन की भारत के टॉप 100 रईसों की ताजा लिस्ट में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?

Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान

Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?

विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  

तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'

US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'

अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी

Embed widget