एक्सप्लोरर

कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी MTNL, बैंकों को नहीं लौटा पा रही 8585 करोड़ रुपये का लोन

MTNL Defaults: MTNL भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. वह सात पब्लिक सेक्टर के बैंकों से लिए गए 8,585 करोड़ रुपये के लोन का पेमेंट करने से चूक गई है. कंपनी पर टोटल 34,484 करोड़ रुपये का कर्ज है.

MTNL Defaults: सरकारी टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड  (MTNL) कर्ज में डूबी है. कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वह इस वक्त आर्थिक संकट का सामना कर रही है. कंपनी ने बताया कि वह सात पब्लिक सेक्टर के बैंकों से लिए गए 8,585 करोड़ रुपये के लोन और उस पर ब्याज का पेमेंट करने से चूक गई है. 

खुलासे के बाद MTNL के शेयर धड़ाम

मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में MTNL ने कहा कि उसने कुछ बड़े सरकारी बैंकों से लोन लिया था. अब वह ब्याज सहित इसकी पूरी रकम चुकाने में नाकाम साबित हुई है. इस खुलासे का असर MTNL के शेयरों पर दिखा. मंगलवार को MTNL के शेयर 4.80 परसेंट टूटकर 49.59 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले सेशन से 2.50 रुपये कम है. फाइलिंग में जिन बैंकों के नाम हैं

कंपनी ने इन बैंकों से लिया है लोन 

उनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि लोन पेमेंट में यह डिफॉल्ट अगस्त 2024 से फरवरी 2025 के दौरान हुई है. कुल बकाए राशि में 7,794.34 करोड़ का मूलधन और 790.59 करोड़ रुपये का ब्याज है.

इस बैंक से लिया सबसे अधिक लोन 

इनमें सबसे अधिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 3,733.22 करोड़ रुपये का बकाया है और इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक 2,434.13 करोड़ बकाया है. MTNL भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. उस पर टोटल 34,484 करोड़ रुपये का कर्ज है. इसमें 8,585 करोड़ रुपये के लोन के साथ-साथ 24,071 करोड़ रुपये का सॉवरेन गारंटी बॉन्ड और उस पर ब्याज के भुगतान के लिए दूरसंचार विभाग से लिया गया 1,828 करोड़ रुपये का लोन भी शामिल है.
सरकार ने पहले कंपनी को आर्थिक मदद दी है, लेकिन जिस तरह से कंपनी पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए इसकी रिकवरी पर सवाल पैदा होने लगे हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

सस्ता होने वाला है होम लोन, RBI फिर से कर सकता है रेपो रेट में कटौती; रिपोर्ट में किया गया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget