एक्सप्लोरर

Edible Oil Price Cut: महंगे खाने के तेल से मिली राहत, मदर डेयरी ने धारा एडिबल ऑयल की कीमतों में की 15 से 20 रुपये प्रति लीटर की कटौती

Edibile Oil Prices: खाद्य आपू्र्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय दामों में कमी के बावजूद खाने के तेल के दाम नहीं घटे हैं.

Mother Dairy Cuts Edible Oil Prices: महंगे खाने के तेल के दामों में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. धारा ब्रांड के नाम से एडिबल ऑयल बेचने वाली मदर डेयरी ने खाने के तेल के दामों के एमआरपी में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का एलान किया है. अगले हफ्ते जब बाजार में नया स्टॉक आएगा तो लोगों को खुदरा बाजार में सस्ता खाने का तेल उपलब्ध हो सकेगा.  

मंगलवार को खाद्य मंत्रालय ने एडिबल ऑयल एसोसिएशन एसईए ( Solvent Extractors Association of India) को खाने के तेल के दामों में कटौती करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मदय डेयरी ने खाने के तेल के दामों में कटौती की है. मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में कमी और घरेलू फशल के बेहतर उत्पादन के बाद धारा के खाने के तेल के सभी वैरिएंट के दामों में तत्काल रूप से 15 से 20 रुपये की लीटर की कटौती करने का निर्णय लिया गया है. सोयाबीन ऑयल, राइसब्रान ऑयल, सनफ्लावर ऑयल, ग्राउंडनट ऑयल के दामों में ये कटौती की गई है. 

धारा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के एक लीटर पॉलीपैक की कीमतों को घटाकर 170 रुपये से घटाकर 150 रुपये कर दिया है. राइस ब्रान ऑयल के दाम को 190 रुपये से घटाकर 179 रुपये लीटर कर दिया गया है. धारा के सनफ्लावर ऑयल की कीमत को 175 रुपये से घटाकर 160 रुपये लीटर कर दिया गया है. ग्राउंडनट ऑयल के दाम को 255 रुपये से घटाकर 240 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. 

सोलवेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सदस्यों से बीते तीन महीनों में कीमतों में कटौती का ब्यौरा भी मांगा है जिसे खाद्य मंत्रालय को सौंपा जा सके. इससे पहले खाद्य आपू्र्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने खाने के तेल बनाने वाली कंपनियों से खाने के तेल के दामों में कटौती करने को कहा था. मंत्रालय का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में कटौती के बावजूद पैक्ड खाने के दामों के तेल के दामों में उतनी कमी नहीं की गई है.  सरकार ने सेलवेंट एक्सट्रैक्ट एसोसिएशन के सदस्यों से खाने के तेल के एमआरपी में कटौती करने को कहा जिससे उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके. 

ये भी पढ़ें 

Go First News: डीजीसीए का गो फर्स्ट को आदेश, नियमों के तहत जल्द लौटाएं हवाई यात्रियों का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget