एक्सप्लोरर

India Food Prices: रोटी, कपड़ा और मकान के लिए संघर्ष कर रहे ज्यादातर भारतीय, तेजी से बढ़ी जरूरी चीजों की कीमतें

India Economy: भारत में महंगाई और बेरोजगारी दर में असमानता देखी जा रही है. रोटी, कपड़ा और मकान के लिए भी ज्यादातर भारतीय संघर्ष कर रहे हैं. पिछले कुछ साल में जरूरी चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. 

India Per Person Income: मौजूदा वित्त वर्ष में भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है. हालांकि उच्च महंगाई दर और उच्च बेरोजगारी दर के बीच लग्जरी वस्तुओ और आवश्यक चीजों की कीमतों के बीच असमानता देखी जा रही है. भोजन, कपड़े और रहने की मूलभूत आवश्यकताओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आय असमानता देखी जा रही है. अभी भी इस देश में 813.5 मिलियन गरीबों को अभी भी फ्री में भोजन की आवश्यकता है. 

भारत दुनिया के असमानता वाले देशों में से एक 

वहीं उच्च महंगाई दर और उच्च बेरोजगारी दर के बीच लक्जरी वस्तुओं और अन्य बुनियादी उपभोक्ता वस्तुओं की मांग में व्यापक अंतर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. वर्ल्ड इक्वालिटी 2022 के डाटा के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र वैज्ञानिक भा​गीदार के साथ विकास मे था. वहीं बढ़ती गरीबी के साथ भारत दुनिया के सबसे असमान देशों में से एक था. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में शीर्ष 10 फीसदी और 1 फीसदी कुल राष्ट्रीय आय का 57 फीसदी और 22 फीसदी हिस्सा रखते हैं.

रोटी, कपड़ा और मकान के लिए संघर्ष कर रहे भारतीय 

लोगों की मूलभूत आवश्यकता को लेकर ज्यादातर भारतीय संघर्ष कर रहे हैं. ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि एफएमसीजी वस्तुओं में बढ़ोतरी के कारण ज्यादातर चीजों के दाम में इजाफा देखा जा रहा है. इस कारण कम आय वाले परिवारों को आवश्यक समानों को खरीदने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पिछले दो महीनों में शहरी बाजारों में 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के छोटे पैक का कुल बिक्री में योगदान लगभग 5 फीसदी बढ़ा है. 

आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम में उछाल 

वहीं पाम तेल, गेहूं, चीनी और कॉफी जैसी चीजों के दाम ज्यादा बढ़ चुके हैं. मार्च के आंकड़ों की बात करें तो अनाज और उत्पादों की महंगाई दर 15.3 फीसदी थी. पिछले महीने दूध की महंगाई दर 9.3% थी. दूध की कीमत में कई बार बढ़ोतरी देखी गई है, जिसका असर देश के ज्यादातर शहरों में देखा जा सकता है. 

कपड़ों के दाम में भी इजाफा 

कपड़ा और जूतों की खुदरा कीमतें साल दर साल 8.2 फीसदी तक बढ़ीं हैं. क्लॉथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में भारत के टैक्सटाइल मार्केट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस कारण बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनियों और अधिकारियों का कहना है कि कपास की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है. 

आवास की कीमत 

पिछले एक साल में बेंगलुरु में आवासीय किराये में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, जिस कारण कॉर्पोरेट कर्मचारी सुरक्षित आवास के लिए संघर्ष कर रहे हैं. संपत्ति दलालों का दावा है कि पिछले पांच वर्षों में भारत के सात प्रमुख शहरों में आवास की कीमतों और किराये की पैदावार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है. 

मार्च के दौरान रियल स्टेट की प्रमुख कंपनी डीएलएफ ने 1,137 लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं, जिसकी कीमत 7 करोड़ या इससे ज्यादा रही है. इसेन 8000 करोड़ की प्रॉपर्टी तीन दिन में गुरुग्राम में बेची है.  लग्जरी और प्रीमियम फ्लैट की मांग बढ़ने से किराए के दाम में भी इजाफा हुआ है.  

ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ज्यादातर गरीब परिवार अपनी आवश्यक सुविधाओं को पाने के लिए कठिनाई में हैं. हालांकि लग्जरी सुविधाओं की मांग बढ़ी है, पर इसे मध्यम वर्ग या गरीब वर्ग को पाना आसान नहीं है.  

ये भी पढ़ें

Jio Financial Listing: दिवाली से पहले जियो फाइनैंशियल की एक्सचेंजों पर लिस्टिंग संभव, डिमर्जर पर फैसले से पहले रिलायंस के शेयर में जोरदार तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget