एक्सप्लोरर

आरबीआई के झटके से उबरने के लिए Paytm को मिला बड़ा सहारा, दिग्गज कंपनी ने खरीदे 244 करोड़ रुपये के शेयर  

Morgan Stanley Paytm Shares: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर एक्शन लेते हुए उसकी कई सेवाओं पर रोक लगा दी है...

Morgan Stanley Paytm Shares: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैन के बाद दो दिन से पेटीएम (Paytm) के शेयरों का डूबना जारी है. कंपनी के शेयर इन 2 दिनों में लगभग 40 फीसदी टूट चुके हैं. मगर, इस मुसीबत के समय में कंपनी को बचाने के लिए बड़ा सहारा मिला है. फाइनेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के लगभग 244 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. इस सौदे से कंपनी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 

मॉर्गन स्टेनली एशिया के जरिए हुआ सौदा 

मॉर्गन स्टेनली ने पेटीएम में यह हिस्सेदारी अपनी सिंगापुर स्थित कंपनी मॉर्गन स्टेनली एशिया (Morgan Stanley Asia) के जरिए खरीदी. इस सौदे में कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लगभग 50 लाख शेयर खरीदे हैं. इसके चलते मॉर्गन स्टेनली की पेटीएम में लगभग 0.8 फीसदी की हिस्सेदारी हो जाएगी. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, मॉर्गन स्टेनली को ये शेयर लगभग 487.20 रुपये के हिसाब से दिए गए हैं. इसके चलते सौदे पर 243.60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. हालांकि, यह हिस्सेदारी किसने बेची, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वजह से हुआ भारी नुकसान  

यह निवेश पेटीएम के लिए राहत के झोंके जैसा है. कंपनी आरबीआई के फैसले के चलते बड़ी मुसीबत में फंसी हुई थी. कंपनी के शेयरों में जारी गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही थी. शुक्रवार को पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर गिरकर लोअर सर्किट पर आ गए थे. रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) लिमिटेड को 29 फरवरी के बाद कस्टमर अकाउंट, वॉलेट और फास्टैग समेत किसी भी तरह के डिपॉजिट या टॉप-अप बंद करने का निर्देश दिया था. हालांकि, कस्टमर्स को पैसे निकालने की अनुमति दी गई थी. 

शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे शेयर 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक में वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की 49 फीसदी हिस्सेदारी है. मगर, वह पेमेंट्स बैंक को सब्सिडरी के बजाय पार्टनर की कैटेगरी में रखता है. शुक्रवार को भारी उथल-पुथल वाले कारोबारी सत्र के बाद एनएसई पर वन97 कम्युनिकेशंस का स्टॉक 487.20 रुपये पर लाल निशान के साथ बंद हुआ.

ये भी पढ़ें 

IPO Update: 5000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी सस्ते घरों को फाइनेंस करने वाली यह कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget