एक्सप्लोरर

एक से अधिक सेविंग अकाउंट बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आपके कई बचत खाते हैं और आप सिर्फ एक खाता ही इस्तेमाल करते हैं तो बाकी खातों को बंद करा देना ही अच्छा फैसला है. 

कई लोग बहुत से बचत खाते रखते हैं. कुछ लोग सोच समझ कर ऐसा करते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि पैसों को अलग-अलग खातों में रखना फायदेमंद और सहूलियत भरा है. लेकिन बहुत से लोगों के बचत खातों की संख्या बढ़ने के कुछ अलग कारण भी होते हैं जैसे- बार-बार नौकरी बदलना, रोजगार के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाकर बसना, कारोबारी जरूरतें आदि.

अगर आपके कई बचत खाते हैं और आप सिर्फ एक ही इस्तेमाल करते हैं तो बाकी खातों को बंद करा देना ही अच्छा फैसला है.  आज हम आपको ज्यादा बचत खाते रखने के कुछ नुकसानों के बारे में बताएंगे. लेकिन पहले फायदों पर बात करते हैं.

ज्याद बचत खाते होने के फायदे

  • अगर आप कई बचत खाते रखते हैं तो आप एटीएम से ज्यादा ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. कई चेकबुक और क्रेडिट कार्ड रख सकते हैं.
  • ज्यादा बचत खाते रखने की एक बड़ी वजह यह भी है कि किसी बैंक के दिवालिया होने पर उसमें जमा से 5 लाख रुपये तक का ही डिपॉजिट वापस मिलने की गारंटी है. यही वजह है कि लोग ज्यादा बचत खाते रखते हैं और उनमें कम अमाउंट रखते हैं.

अधिक बचत खाते होने के नुकसान

  • मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त: यह नियम सभी बैंकों के बचत खातों पर लागू है कि आपको हर अकाउंट में न्यनतम मंथली एवरेज बैलेंस रखना पड़ता है. अगर आपके पास कई बचत खाते हैं और इस्तेमाल आप एक या दो का ही कर रहे हैं तो भी बाकी खातों में आपको एक निश्चित रकम रखनी ही होगी.
  • जुर्माना देना होगा: ग्राहक अगर बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस भी नहीं रख पाते हैं तो नियमों के मुताबिक उन्हें जुर्माना देना होता है.
  • डोरमेंट खाता: बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखे होने पर भी उससे ट्रांजेक्शन होती रहनी चाहिए. अगर खाते से एक लंबे वक्त से ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है तो अकाउंट डोरमेंट हो जाता है. डोरमेंट अकांउट को फिर से एक्टिव हो जाए तो उसकी एक पूरी प्रक्रिया को को फॉलो करना होता है.
  • मेंटीनेंस फीस और सर्विस चार्ज: बैंक खातों के लिए एक सालाना मेंटीनेंस फीस और सर्विस चार्ज वसूला जाता है. यह नियम सभी बैंकों में लागू है. याद रखें मेंटीनेंस फीस और सर्विस चार्च सभी खातों पर लगता है चाहे उनका इस्तेमाल हो रहा हो या नहीं. इस के साथ ही अगर आपने हर खाते के लिए डेबिट या एटीएम कार्ड तो उसकी फीस भी देनी पड़ेगी.
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त अपने सभी खातों का ब्यौरा देना होता है. सभी खातों से जुड़ी जानकारी जैसे बैंक स्टेटमेंट जुटाना भी बड़ा माथा पच्ची का काम है. अगर गलती से किसी खाते की डिटेल छूट गई तो परेशानी और बढ़ सकती है. हो सकता है आयकर विभाग इसे टैक्स की चोरी समझ ले तो फिर आपको पेनल्टी या टैक्स नोटिस का सामना भी करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

Real Estate: घर खरीदने से पहले ढूंढ लें इन सवालों के जवाब, नहीं तो आगे चलकर होगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा

वीडियोज

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Embed widget