एक्सप्लोरर

Companies Shutdown: देश में बंद हो गईं 1 लाख से ज्यादा कंपनियां, 1168 हुईं दिवालिया

Companies Shutdown in India: केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि पिछले 5 साल में देश में एक लाख से भी ज्यादा कंपनियां बंद हुई हैं. साथ ही 7946 विदेशी कंपनियां भारत आईं.

Companies Shutdown in India: देश से पिछले 5 साल में एक लाख से भी ज्यादा कंपनियां कम हो गई हैं. इनमें से ज्यादातर कंपनियों ने कंपनी लॉ के तहत खुद को सरेंडर किया है. केंद्र सरकार के मुताबिक, इस दौरान कई कंपनियों ने दिवालिया होने की प्रक्रिया भी शुरू की. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी लोकसभा में दी उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक 1,06,561 कंपनियां किसी न किसी कारण से बंद हो गई हैं इन्होंने कारोबार बंद करने के लिए कंपनीज एक्ट, 2013  का इस्तेमाल किया इस

1168 कंपनियां दिवालिया हो गईं

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले पांच सालों में 1168 कंपनियां दिवालिया हो गईं. इनमें से 633 को दिवालिया घोषित कर दिया गया है बाकी मामलों में प्रक्रिया जारी है. कंपनियां बंद होने में ज्यादातर मामलों में 6 से 8 महीने लगे और कुछ मामलों में यह वक्त 12 से 18 महीने तक पहुंच गया. राव इंद्रजीत सिंह के मुताबिक, कंपनी बनाने और खत्म करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के सभी प्रयास चल रहे हैं. हम इस प्रक्रिया को और आसान बनाएंगे.

5 साल में 7946 विदेशी कंपनियां भारत आईं 

उधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक जवाब में बताया कि पिछले पांच साल में 7946 विदेशी कंपनियों ने भारत में अपनी सब्सिडियरी स्थापित की है. इससे स्पष्ट होता है कि भारत में व्यापार अवसर बढ़े हैं और विदेशी निवेशक देश में निवेश के लिए उत्सुक हैं. 

कोविड-19 के बाद बढ़ा था आंकड़ा 

कोविड-19 के बाद पूरी दुनिया मंदी की चपेट में आई थी. कंपनियों को इस महामारी से अरबों रुपये का नुकसान हुआ. इसके चलते उन्हें अपने दरवाजे बंद करने पड़े थे. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने 2021 में बताया था कि अप्रैल, 2020 से जून, 2021 के दौरान कुल 16,527 कंपनियों को बंद कर दिया गया है. सबसे ज्यादा कंपनियां तमिलनाडु में बंद हुई थीं. इसका असर हर राज्य में काम कर रही कंपनियों पर दिखाई दिया था. साथ ही घाटे में चल रही 19 सरकारी कंपनियों को भी बंद कर दिया गया था. 

कब हटाई जाती हैं कंपनियां

जानकारों के अनुसार, कंपनी को नियमों का पालन न करने की वजह से सरकार के ऑफिशियल रिकॉर्ड से हटाया जाता है. यदि कोई कंपनी 2 साल तक व्यापार न करे और न ही कारोबार शुरू करने के लिए अप्लाई करे तो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज द्वारा इसे बंद किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें 

Byju Salary Crisis: बायजू के मालिक ने घर गिरवी रख 15 हजार लोगों की सैलरी बांटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget