एक्सप्लोरर

Moody’s ने रूस की रेटिंग डाउनग्रेड करके B3 की, सॉवरेन रेटिंग 'जंक' होने से और बढ़ेंगी रूस की मुश्किलें

रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ रखा है और इसके बाद से कई तरह के आर्थिक-व्यापारिक प्रतिबंध लग रहे हैं. इन्हीं बैन और सेंक्शन्स को ध्यान में रखते हुए मूडीज और फिच ने रूस की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है.

Rating Downgrade of Russia: रूस पर लगातार लग रहे प्रतिबंधों के बीच वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच और मूडीज ने युद्ध में लिप्त इस देश को एक और झटका दे दिया है. फिच और मूडीज ने रूस की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर 'जंक' कर दिया है. दोनों ही रेटिंग एजेंसियों का मानना है कि रूस पर लगातार लग रहे आर्थिक बैन और सेंक्शन्स के बीच इस देश के लिए अपने कर्जों को चुकाना मुश्किल होगा और ये इसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा.

क्या है मूडीज का कहना
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज का कहना है कि इसने रूस के लंबी अवधि के अनसिक्योर्ड लोन की रेटिंग Baa3 से घटाकर B3 कर दी है. इसके पीछे रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए कई प्रतिबंधों का हवाला दिया गया है. इसके अलावा मूडीज ने ये भी कहा है कि इसमें आगे और डाउनग्रेड करने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि इनका रिव्यू किया जाता रहेगा.

रूस के आर्थिक बाजार धराशायी
रूस के आर्थिक बाजार और शेयर बाजार में बेहद बड़ी गिरावट देखी जा रही है क्योंकि रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद इस पर अमेरिका सहित कई देशों ने आर्थिक बैन लगा दिए हैं. इसके असर से वहां बाजारों में आ रहा निवेश भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और कई विदेश निवेशकों ने इस देश से अपना निवेश वापस लेने का फैसला लिया है. 

एसएंडपी ने भी रूस की रेटिंग घटाकर 'जंक' की
दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूक्रेन पर हुआ मौजूदा हमले ने विश्व की जियो-पॉलिटिकल स्थितियों को बिगाड़ दिया है और रूस की इकोनॉमी पर इसका खासा असर देखा जा रहा है. बैंकों के कामकाज पर असर आ रहा है, देश में महंगाई बढ़ रही है और रूस के निर्यात संबंधी सेंक्शंस का असर इसके व्यापार घाटे पर भी देखा जा रहा है.

अमेरिका के रूस पर और प्रतिबंध लगाने की भी आशंका
दरअसल अमेरिका ने धमकी दी है कि रूस पर अभी तक को बैन और प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें और इजाफा किया जा सकता है. रूस के एनर्जी संबंधी निर्यात पर भी रोक लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो विश्व के कई देशों में इसका गहरा नकारात्मक असर देखा जाएगा. 

कच्चे तेल का बड़ा निर्यातक है रूस
इस समय कच्चे तेल के दाम 117-118 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ चुके हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध के असर से कच्चा तेल और महंगा होने की आशंका है. रूस कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है और इस पर प्रतिबंध लगने से वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई पर निगेटिव असर आएगा. इसका सीधा असर भारत पर भी देखा जाएगा और यहां ईंधन के रूप में पेट्रोल और डीजल के दाम में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार में आज तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर 55900 के पार, निफ्टी 16700 के ऊपर पहुंचा

रिजर्व बैंक ने की बड़ी कार्रवाई, इस बैंक का लाइसेंस कर दिया रद्द, जानें खाताधारकों के पैसे का क्या होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget