एक्सप्लोरर

Modi Stocks: मोदी स्टॉक्स ने दिखाई गजब की तेजी, 3.61 गुना बढ़ गया इन कंपनियों का वैल्यू, 63749 करोड़ मिला डिविडेंड भी

CPSE Multibagger Stocks: लिस्टेड सरकारी कंपनियों के वैल्यू में ना केवल 3 गुना इजाफा हुआ है बल्कि इस अवधि के दौरान इन कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले डिविडेंड में भी रिकॉर्ड उछाल आया है.

CPSE Stocks Turns Multibagger: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के इंडेक्स (CPSE Indices) ने पिछले तीन सालों में ऐसा कमाल का प्रदर्शन किया है कि इस इंडेक्स ने रिटर्न देने के मामले में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले तीन सालों में स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपटलाइजेशन में 3.61 गुना उछाल आया है और ये 12.10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 43.65 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

CPSE के प्रदर्शन में जोरदार सुधार 

वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट किया है जिसमें मंत्रालय ने बताया कि, दीपम यानी डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) की ओर से सरकारी कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर में जोरदार उछाल और निवेशकों के लिए भरोसे के आधार पर एसेट क्रिएट करने के चलते सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज ने अपने निवेशकों को जोरदार वैल्यू बनाकर दिया है. 

3 सालों में 3.61 गुना बढ़ गया मार्केट कैप 

इस पोस्ट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) ने जहां तीन सालों में 38.68 फीसदी का रिटर्न दिया है वहीं बीएसई सीपीएसई (BSE CPSE) ने इस अवधि में 157.22 फीसदी का रिटर्न दिया है. निफ्टी ने तीन सालों में 40.72 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि एसएसई सीपीएसई (NSE CPSE) ने 185.79 फीसदी का रिटर्न दिया है. सीपीएसई की इंडेक्सों (CPSE Indices) ने पिछले तीन सालों 7 अक्टूबर 2021 से लेकर 7 अक्टूबर 2024 के दौरान स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark Indices) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. इस अवधि के दौरान लिस्टेड सरकारी कंपनियों का मार्केट कैप पिछले तीन सालों 31 नार्च 2021 से 11 अक्टूबर 2024 के दौरान 3.61 गुना बढ़ोतरी के साथ 12.10 लाख करोड़ रुपये से 43.65 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.   

CPSE ने दिया 63,749 करोड़ रुपये डिविडेंड 

स्टॉक मार्केट में लिस्टेड सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के शेयरों ने ना केवल शेयरधारकों को जोरदार रिटर्न दिया है बल्कि इन कंपनियों ने डिविडेंड ने भी सरकार और निवेशकों के झोली को भर दिया. 2021-22 में सरकारी कंपनियों ने 39,750 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था वो 2023-24 में बढ़कर 63,749 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

PM Modi ने दी PSU स्टॉक्स में निवेश की सलाह 

स्टॉक मार्केट में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न से लेकर जमकर कमाई कराया है. लेकिन इस अवधि में सरकारी कंपनियों के शेयर्स बाजार के सबसे बड़े मल्टीबैगर साबित हुए हैं. अगस्त 2023 में लोकसभा में विश्वासमत पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों से सरकारी कंपनियों में निवेश की सलाह दी थी और उसके बाद रेलवे से लेकर बैंकिंग डिफेंस और पावर स्टॉक्स में जोरदार उछाल देखने को मिला है.   

ये भी पढ़ें 

Elcid Investments: एक हफ्ते में स्टॉक ने लगा दी 3.53 रुपये से 3.32 लाख रुपये तक की छलांग, अब कंपनी ने RBI के पास लगा दिया ये आवेदन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है IND vs NZ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है IND vs NZ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"पूरा फैशन मिट्टी में मिला दिया" बर्थडे गर्ल का दोस्तों ने बनाया भूत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
Embed widget