एक्सप्लोरर

Elcid Investments: एक हफ्ते में स्टॉक ने लगा दी 3.53 रुपये से 3.32 लाख रुपये तक की छलांग, अब कंपनी को चाहिए RBI से ये लाइसेंस

Multibagger Stock Elcid Investments: एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स ने बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक के पास अपनी एनबीएफसी कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है.

Elcid Investments Share Price: भारतीय शेयर बाजार के सबसे महंगे शेयर का तमगा हासिल कर चुके है एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स (Elcid Investments) के स्टॉक और उसके शेयरधारकों के लिए खुशखबरी आई है. कंपनी के स्टॉक में उछाल संभव है. एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स ने बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक के पास अपनी एनबीएफसी कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है. ये वहीं एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स  लिमिटेड वहीं पेनी स्टॉक है जो 29 अक्टूबर 2024 को एक ही दिन में इतिहास रचते हुए 3.53 रुपये से छलांग लगाते हुए 2.36 लाख रुपये प्रति शेयर पर जा पहुंचा था. MRF के स्टॉक को पीछे छोड़ते हुए एल्सिड इंवेस्टमेंट्स भारत का सबसे महंगा स्टॉक बन गया.  

Elcid Investments ने RBI के पास लगाया आवेदन 

एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई पर रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक के पास नॉन- बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी  (Non-Banking Financial Company) कंपनी को  A Type-I NBFC-ND के तौर पर रजिस्टर करने के लिए आवेदन किया है. कंपनी ने शुक्रवार 13 दिसंबर, 2024 को शेयर बाजार के बंद होने के बाद इस जानकारी को स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा किया था.  

8 नवंबर को 3.40 लाख रुपये था शेयर प्राइस 

एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स का शेयर साल 2024 ही नहीं बल्कि भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल है. एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स का स्टॉक एक ही दिन में भारतीय शेयर बाजार का सबसे महंगा शेयर बन गया. 29 अक्टूबर को शेयर का भाव 3.53 रुपये से सीधे 2.36 लाख रुपये पर जा पहुंचा. 8 नवंबर को  Elcid Investments के शेयर ने 3,32,399.94 रुपये के ऑलटाइम हाई को छूआ था. हालांकि इसके बाद से स्टॉक में गिरावट आई है और एक महीने में शेयर 34 फीसदी और एक हफ्ते में 14.93 फीसदी गिरा है. हालांकि  Elcid Investments के शेयर क बुक वैल्यू स्टॉक प्राइस से 3 गुना ज्यादा 616,440 रुपये पर है. 

क्यों Elcid Investments का शेयर है महंगा

एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स के पास भारतीय शेयर बाजार की ब्लू चिप कंपनी और सबसे बड़ी पेंट्स कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 2.83 फीसदी हिस्सेदारी है जिसका मार्केट वैल्यू 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स का ये सबसे बड़ा निवेश है. कंपनी के पास और भी अनलिस्टेड कंपनियों के शेयर्स मौजूद है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

EPFO ATM Withdrawal Rule: PF क्लेम लेने में अब नहीं होगी माथा-पच्ची! फटाफट होगा ये काम, ATM से भी निकाल सकेंगे पैसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget