एक्सप्लोरर

PMFBY: किसानों को सरकार देने जा रही बड़ी खुशखबरी! पीएम फसल बीमा योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, यहां जानें

PMFBY: मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. इससे अब किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा. यहां जानें क्या सुविधा मिलने जा रही है.

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम है जिसे सरकार किसानों के फायदे के लिए चलाती है. इस स्कीम के तहत सरकार किसानों की फसलों को बीमा कवर (PMFBY)  देती है. अगर मौसम की मार या किसी प्राकृतिक आपदा के कारण अगर फसल बर्बाद हो जाती है तो सरकार किसानों को इसका मुआवजा देती है. इससे किसानों को मुसीबत के सबसे बड़ी आर्थिक सहायता मिलती है, लेकिन अब सरकार इस योजना में बड़े बदलाव करने का मन बना रही है. इस साल देश के कई इलाकों जैसे उड़ीसा, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब में बहुत ज्यादा बारिश हुई है. वहीं देश के कुछ हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी बहुत ज्यादा बारिश हुई है. इस कारण किसानों की फसल जैसे धान, दलहन आदि को बहुत नुकसान हुआ है.

ऐसे में सरकार ने प्लान बनाया है कि जलवायु संकट के कारण हो रहे मौसम बदलावों के कारण सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हित में कुछ बड़े बदलाव कर रही है. इससे देश के ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकार मुसीबत के वक्त मदद कर पाएगी. इस मामले पर जानकारी देते हुए कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि यह बदलाव जलवायु संकट और टेक्नोलॉजी के अनुसार ही सरकार करेगी.

मौसम का मिजाज पिछले कुछ सालों में बदला
ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ सालों से भारत में मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है. ऐसे में देश के कुछ हिस्सों में जरूरत से ज्यादा बारीश को कुछ में सूखे की समस्या देखी जा रही है. ऐसे में इस कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि खेती पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करती है. ऐसे में सरकार मौसम की अनिश्चितताओं के दौर में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

फसल बीमा में ग्रामीण इलाकों पर दिया जाएगा जोर
कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े बदलाव करने का प्लान बना रही है. सरकार का यह मानना है कि मौसम की बदलती चाल के कारण अब फसल बीमा योजना की मांग बढ़ सकती है. ऐसे में देश के हर वर्ग को इस योजना का लाभ मिल सके इसलिए अब सरकार ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा ध्यान देगी. इसके साथ ही सरकार कृषि बीमा उत्पाद के दूसरे रूपों पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा.

क्या है पीएम फसल बीमा योजना?
बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana Benefits) के जरिए सरकार किसानों की फसल को सूखा, आंधी, तूफान, बारिश, ओले आदि तमाम तरह की प्राकृतिक आपदा के जोखिम पर पर सुरक्षा प्रदान करती है. कई किसान इस योजना का लाभ उठाते हैं. अगर आप पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको एक निर्धारित प्रीमियम (PM Fasal Bima Yojana Premium) को देना होगा. यह प्रीमियम बेहद कम होता है जिसे हर कोई दे सकता है. खरीफ की फसल के लिए आपको बीमा राशि का 2 फीसदी तक प्रीमियम देना पड़ता है. वहीं रबी की फसल के लिए 1.5 फीसदी तक प्रीमियम देना होगा. वहीं बात करें बागवानी फसलों की तो इसमें आपको फसल की बीमा राशि का अधिकतम 5 फीसदी तक प्रीमियम के रूप में देना होगा.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को रेलवे देने जा रहा बड़ी खुशखबरी! सोते हुए सफर करने की मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget