एक्सप्लोरर

Mobile Tower Fraud: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगाों को चूना लगा रहे ठग, ट्राई ने एसएमएस भेजकर किया अलर्ट

TRAI Fraud Alert: इससे पहले हाल ही में पीआईबी फैक्ट चेक के द्वारा लोगों को इस तरह के फ्रॉड के बारे में सावधान किया था. अब ट्राई एसएमएस भेजकर लोगों को अलर्ट कर रहा है...

शातिर लोगों का गिरोह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी करता है. उनके झांसे में अक्सर भोले-भाले लोग फंस जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं. मार्केट में एक इसी तरह का फ्रॉड मोबाइल टावर लगाने के नाम पर चल रहा है, जिसे लेकर दूरसंचार नियामक ट्राई ने लोगों को अलर्ट किया है.

ट्राई की ओर से लोगों को भेजे गए एसएमएस

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने लोगों को एसएमएस के जरिए मोबाइल टावर के नाम पर हो रहे फ्रॉड के प्रति अलर्ट किया है. ट्राई के द्वारा भेजे जा रहे एसएमएस में कहा गया है कि उसकी तरफ से कोई एनओसी नहीं दी जाती है. ट्राई का एसएमएस है- ध्यान रखें कि TRAI मोबाइल टॉवर लगाने के लिए NOC जारी नहीं करता है. यदि कोई धोखे से आपको इस तरह के पत्र के साथ संपर्क करता है तो यह विषय संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता को सूचित किया जा सकता है.

पीआईबी फैक्टचेक ने भी किया था सावधान

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पीआईबी फैक्टचेक ने भी लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन फ्रॉड के बारे में आगाह किया था. पीआईबी फैक्टचेक ने कहा था कि लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन के लिए दूरसंचार विभाग के नाम पर फर्जी एनओसी पकड़ाए जा रहे हैं और उसकी एवज में पैसे ठगे जा रहे हैं. पीआईबी फैक्टचेक ने बताया था कि दूरसंचार विभग के द्वारा मोबाइल टावर के इंस्टॉलेशन के लिए कोई फीस या टैक्स नहीं लिया जाता है.

टावर फ्रॉड का ये है मोडस ओपेरांडी

दरअसल मोबाइल टावर के नाम पर लोगों को झांसा दिया जाता है कि उनकी जमीन या छत पर टावर लगने से उन्हें हर महीने कमाई होने लगेगी. टावर के बदले उन्हें एकमुश्त रकम के अलावा हर महीने तय रकम का भुगतान मिलेगा. भोले-भाले लोग इससे लोभ में पड़ जाते हैं. फिर उन्हें ट्राई या टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नाम पर फर्जी एनओसी पकड़ा दिया जाता है और उनसे उसके बदले में पैसे ऐंठ लिए जाते हैं.

मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के नाम पर फ्रॉड

ट्राई ने कुछ ही समय पहले मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन फ्रॉड को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया था. उसने कहा था कि वह मोबाइल नंबरों के सत्यापन/ डिस्कनेक्शन/ गैरकानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए कभी भी कोई संदेश या कॉल नहीं भेजता है. ट्राई के नाम से आने वाले ऐसे मैसेज/कॉल से सावधान रहें. ऐसी कोई भी कॉल या संदेश संभावित रूप से धोखाधड़ी माना जाना चाहिए और इसे संचार साथी प्लेटफार्म पर चक्षु माड्यूल (https: // sancharsaathi.gov.in/sfc/) के माध्यम से दूरसंचार विभाग को अथवा गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर सूचित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में चल रहा फ्रॉड, डिस्काउंट पर स्टॉक देने के नाम पर धोखाधड़ी, एनएसई ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget