एक्सप्लोरर

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कोरोना दूसरी लहर के चलते दूसरी बार निकाल पाएंगे कोविड एडवांस

इस प्रावधान के तहत सब्सक्राइबर अपने PF एकाउंट में जमा राशि का 75 % या 3 महीने का वेतन (बेसिक और डीए) के बराबर राशि में से जो कम हो उसके बराबर राशि की रकम निकासी कर सकते थे.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच अपने सब्सकाइबर्स को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है. ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स जिन्होंने पिछले साल कोविड फंड के तहत पैसे निकाल थे उन्हें दूसरी बार नॉन रिफंडेबल कोविड-19 एडवांस निकालने की इजाजत दे दी है. यह प्रावधान कोराना के चलते मार्च 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याणा योजना के तहत लाया गया था, ताकि कोराना महामारी के दौरान वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे निकाल सकें.

इस प्रावधान के तहत सब्सक्राइबर्स अपने PF एकाउंट में जमा राशि का 75 % या 3 महीने का वेतन (बेसिक और डीए) के बराबर राशि में से जो कम हो उसके बराबर राशि की रकम निकासी कर सकते थे. सदस्य इससे कम पैसे के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

कोरोना महामारी के दौरान कोविड एडवांस से ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत मिली है, खासतौर पर जिनका वेतन 15 हजार रुपये से कम है. ईपीएफओ के मुताबिक, अब तक 76.31 लाख कोविड-19 एडवांस क्लेम को 18,698.15 करोड़ रुपये देकर निपटारा किया जा चुका है.

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान म्यूकरमायोसिस यानी ब्लैक फंगस को हाल में महामारी घोषित किया गया है. इस आपदा की घड़ी में ईपीएफओ का प्रयास है कि वे सदस्यों की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए उनकी मदद कर सके. ऐसे में जो सदस्य पहले ही कोविड-19 एडवांस ले चुके हैं वे फिर से दूसरी बार एडवांस ले सकते हैं. दूसरी बार कोविड-19 एडवांस लेने की प्रक्रिया और प्रावधान बिल्कुल पहले लिए गए एडवांस की तरह ही है.

ये भी पढ़ें: EPF Account Update: ईपीएफ खाते में ऐसे कर सकते हैं अपनी डेट ऑफ एग्जिट अपडेट, इन स्टेप्स को करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget