एक्सप्लोरर

आज से महंगाई का करेंट, दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ, जानें आपके इलाके में क्या हैं नए रेट्स

आज से इस बड़ी कंपनी के दूध के दामों में बढ़ोतरी लागू हो चुकी है. रविवार की सुबह घरों में आने वाला दूध महंगा मिल रहा है. लोगों के रसोई के बजट में आज से बढ़ा हुआ खर्च जुड़ रहा है.

Milk Costly from Today: आज से लोगों को फिर महंगाई का करेंट लग रहा है क्योंकि दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं. बढ़े हुए दाम आज से लागू हो चुके हैं. मदर डेयरी ने रविवार यानी आज से दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ राज्यों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. आज सुबह घरों में आने वाला दूध और मदर डेयरी बूथ से आने वाला हरेक लीटर दूध 2 रुपये महंगा मिल रहा है. 

क्यों बढ़ाई गई हैं कीमतें
मदर डेयरी ने इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ा दिए थे और अब इसका कहना है कि मिल्क प्रोक्योरमेंट में जुलाई 2021 के बाद करीब 8 से 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है जिसके चलते इसे दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. इसके अलावा मदर डेयरी ने दूध की कीमत बढ़ाने को लेकर तर्क दिया है कि बढ़ते ईंधन के दाम और पैकेजिंग के महंगे होने की वजह से दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, कंपनी के मुताबिक खेती के खर्च में वृद्धि हो रही है. जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था, मदर डेयरी अपनी बिक्री का 75 से 80 फीसदी दूध की खरीद में लगाती है. 

इन राज्यों में भी महंगा होगा दूध
मदर डेयरी का दूध आज से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी 2 रुपये महंगा मिल रहा है.

जानें मदर डेयरी के दूध की बढ़ी हुई कीमतें

मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.

मदर डेयरी का टोंड मिल्क अब 47 रुपये प्रति लीटर की जगह 49 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा.

डबल टोंड मिल्क की कीमत 41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 43 रुपये हो जाएगी.

गाय का दूध 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.

मदर डेयरी का टोकन मिल्क 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 46 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. 

अल्ट्रा प्रीमियम के आधे लीटर की कीमत पहले 31 रुपए थी अब इसे 32 रुपए कर दिया गया है.

1 लीटर पर 2 रुपए बढ़ा दिए गए हैं और आधे लीटर पर 1 रुपए बढ़ाया गया है. 

1 मार्च से अमूल ने बढ़ाई थीं दूध की कीमतें
हाल ही में अमूल ने देश भर में दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया था और इसके बाद इसके दूध में प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया था. 1 मार्च से पूरे भारत में अमूल के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 30 रुपये प्रति 500 ​​एमएल, अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 ​​एमएल और अमूल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 ​​एमएल हो गई है. वहीं दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली एनसीआर में भी अमूल दूध महंगा हो गया है.

ये भी पढ़ें

इस राज्य के कर्मचारियों को तोहफा, अप्रैल से केन्द्र के समान मिलेगा 31 फीसदी महंगाई भत्ता- होगा बड़ा फायदा

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने किया कुल 266 ट्रेनों को कैंसिल, घर से निकलने से पहले ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget