एक्सप्लोरर

इस राज्य के कर्मचारियों को तोहफा, अप्रैल से केन्द्र के समान मिलेगा 31 फीसदी महंगाई भत्ता- होगा बड़ा फायदा

लंबे समय से बात की जा रही है कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31 फीसदी लाया जाने वाला है और अब मध्य प्रदेश में इसका पुख्ता एलान कर दिया गया है. अप्रैल से यहां केंद्र के समान डीए मिलेगा.

Dearness Allowence: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को घोषणा की कि इस साल अप्रैल से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता (डीए) केन्द्र के समान 31 फीसदी की दर से दिया जाएगा. वर्तमान में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 20 फीसदी डीए मिल रहा है. मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के करीब सात लाख कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी की वृद्धि होगी.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कोविड के कारण सरकारी कर्मचारियों का डीए जो पहले हम तत्काल बढ़ाते थे वह कोरोना काल में नहीं बढ़ा पाये. लेकिन अब सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 फीसद किया जाएगा और यह अप्रैल से भुगतान होना शुरू हो जाएगा." उन्होंने विदिशा जिला मुख्यालय स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर अपने जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.

बजट सत्र से दो दिन पहले किया गया एलान
चौहान ने यह घोषणा सात मार्च से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से दो दिन पहले की है. इस सत्र में विपक्षी दल कांग्रेस राजस्थान की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को जोर शोर से उठाने वाली है. पिछले महीने बजट में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने एक जनवरी 2004 को और उसके बाद नियुक्त अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा की.

विपक्ष की ओर से भी की गई थी मांग
मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने पिछले सप्ताह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर राजस्थान की तरह प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की है. पत्र लिखने के बाद सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा था, "हम इस मुद्दे को विधानसभा के बजट सत्र में जोर-शोर से उठाने जा रहे हैं. हमारे नेता कमलनाथ जी इस मुद्दे को उठाने जा रहे हैं और अगर मांग पूरी नहीं हुई तो यह 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा. " उन्होंने कहा था कि राज्य के विकास में प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है. 2005 में लागू हुई नई पेंशन नीति से राज्य सरकार के कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने किया कुल 266 ट्रेनों को कैंसिल, घर से निकलने से पहले ऐसे करें चेक

Indian Railway ने फिर शुरू की उदय एक्सप्रेस डबल डेकर ट्रेन, इन शहरों के यात्रियों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget