एक्सप्लोरर

Microsoft जल्द ला सकता है अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन, कंपनी के CEO सत्य नडेला ने दी जानकारी

पिछले कुछ महिनों से माइक्रोसॉफ्ट Windows के अपने नए ऐप स्टोर पर काम कर रहा है. साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर इंटरफेस में कई अहम बदलाव पर भी काम किया जा रहा है.

Microsoft जल्द ही अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन लॉन्च कर सकता है. मंगलवार को बिल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2021 के पहले दिन Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि कंपनी जल्द ही अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लाने जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि, इस नए वर्जन में कुछ खास अपडेट भी देखने को मिलेंगे. हालांकि उन्होंने इसको लेकर कोई भी अन्य जानकारी नहीं दी. 

नडेला ने वर्चूअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने सम्बोधन में कहा, "हम अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ बड़े अपडेट करने जा रहे हैं. ये पिछले एक दशक से अब तक के सब से अहम बदलाव होंगे और हम जल्द ही आपके साथ इसे साझा करेंगे. हमारा मकसद इसके द्वारा डिवेलपर और क्रीएटर को बेहतर आर्थिक अवसर देना है. मैं पिछले कुछ महीनों से खुद भी इस पर काम कर रहा हूं और Windows की इस नेक्स्ट जेनरेशन को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं."

साथ ही उन्होंने कहा, "हमारा आपसे वादा है कि, हम Window के सभी डिवेलपर को और अधिक अवसर देने की कोशिश करेंगे. साथ ही नए नए इनोवेशन पर काम कर रहे क्रीएटर को भी इसमें नई ऐप बनाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए प्लेटफॉर्म दिया जाएगा. हम कुछ ही समय में इसके बारे में अधिक जानकारी आपके साथ साझा करेंगे."

माइक्रोसॉफ्ट का नया ऐप स्टोर

बता दें कि पिछले कुछ महिनों से माइक्रोसॉफ्ट Windows के अपने नए ऐप स्टोर पर काम कर रहा है. साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर इंटरफेस में कई अहम बदलाव पर भी काम किया जा रहा है. इस ऐप स्टोर में डवलपर्स भी अपने ऐप बनाकर डाल सकेंगे, जिसमें क्रोम और फायरफ़ॉक्स की तरह के ब्राउजर भी शामिल हैं. इसके अलावा यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम में विंडो 95 के आइकन मिल सकते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में लॉन्च किया था Windows 10 

माइक्रोसॉफ्ट ने अपना Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम साल 2015 में लॉन्च किया था. यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्पलिट मोड पर काम करता है और इसमें कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट एक्शन सेंटर, इंस्टॉल्ड एप्स नोटिफिकेशन और साथ ही सुरक्षा से जुड़ी कई चीजें डाली थी. Windows 10 मोबाइल फोन, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर जैसी कई डिवाइस पर काम करता है. इसमें आपके डेटा की सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया था जिसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें ‘विंडोज हैलो’ फीचर जोड़ा था. इसके जरिये आप अपने फिंगरप्रिंट को अपना पासवर्ड बना सकते हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसके नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन में कई खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget