एक्सप्लोरर

Microsoft Server Outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन! बीएसई-एनएसई बेअसर, लेकिन बच नहीं पाए भारतीय इन्वेस्टर

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 10 में दिक्कत आने से आज दुनिया भर में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है...

माइक्रोसॉफ्ट की विभिन्न सेवाओं में आई दिक्कतों ने आज पूरी दुनिया में अपना असर दिखाया है. विमानन कंपनियों के यात्री हों या बैंकिंग सेवाएं पाने वाले ग्राहक, हर कोई आज इसके चलते परेशान हुआ है. कई जगहों पर शेयर बाजारों के काम-काज पर भी असर दिखा. राहत की बात रही कि भारतीय शेयर बाजार इस परेशानी से सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुए. हालांकि बाजार के सभी निवेशकों की किस्मत अच्छी नहीं रही.

बीएसई-एनएसई ने कहा- ऑल इज वेल

जहां एक ओर भारत समेत दुनिया भर की सैंकड़ों कंपनियों ने माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आउटेज के चलते काम-काम के प्रभावित होने की जानकारी दी, वहीं दोनों प्रमुख भारतीय शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने कहा कि उनके काम पर कोई असर नहीं हुआ. बीएसई के प्रवक्ता ने बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग में कोई दिक्कत नहीं आई. बीएसई का काम सामान्य तरीके से चलता रहा. एनएसई के प्रवक्ता ने भी ऐसी ही बात कही और बताया कि एनएसई व एनसीएल ने आज भी सामान्य दिनों की तरह काम किया.

इन ट्रेडिंग कंपनियों के सिस्टम पर असर

हालांकि उसके बाद भी भारतीय शेयर बाजार के कई निवेशकों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि ब्रोकरेज व ट्रेडिंग सर्विसेज देने वाली कई कंपनियों के काम पर माइक्रोसॉफ्ट क्राइसिस का असर हुआ. भारतीय शेयर बाजार की ट्रेडिंग से जुड़ी जिन कंपनियों का काम आज प्रभावित हुआ, उनमें एंजल वन, 5पैसा, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, नुवामा, मोतीलाल ओसवाल आदि शामिल हैं.

5पैसा और अईआईएफएल सिक्योरिटीज ने अपने ग्राहकों को बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के संकट के कारण उनके सिस्टम प्रभावित हुए हैं. एंजल वन, नुवामा और मोलीलाल ओसवाल ने भी टेक आउटेज की जानकारी दी. कई इन्वेस्टर्स व ट्रेडर्स ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की समस्या के कारण उन्हें आज बाजार में दिक्कतें आईं. वहीं ग्रो ने बताया कि उसके काम-काज पर आज संकट का असर नहीं हुआ है.

संकट की चपेट में आया लंदन स्टॉक एक्सचेंज

दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज10 में आई दिक्कत से बड़े पैमाने पर असर हुआ, क्योंकि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते हैं. यही कारण है कि माइक्रोसॉफ्ट की दिक्कत एविएशन से लेकर आईटी तक और बैंकिंग-फाइनेंस से लेकर शेयर बाजार तक हर किसी की दिक्कत बन गई. दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में गिने जाने वाले लंदन स्टॉक एक्सचेंज के वर्कस्पेस न्यूज और डेटा प्लेटफॉर्म से जुड़ी सेवाएं इसके चलते प्रभावित हुईं.

ये भी पढ़ें: जिस कंपनी के कारण हुआ माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन, 20 पर्सेंट तक लुढ़के उसके शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day
दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम
दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget