एक्सप्लोरर

माइक्रोसॉफ्ट भारत में करेगी 3 बिलियन डॉलर का निवेश, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में बनाएगी ग्लोबल लीडर

Microsoft Investment In India: भारत के लिए ये 3 बिलियन डॉलर का निवेश काफी बड़ा बदलाव ला सकता है और इसके जरिए टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में भारत ग्लोबल लीडर में टॉप के देशों में आ सकता है.

Microsoft Investment: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भारत में एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) के निवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ये टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी भारत में 3 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है और इसके जरिए खास तौर पर एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में पैसा लगाया जाएगा, नए लोगों को ट्रेंड किया जाएगा और अगले 2 सालों में इस निवेश प्लान को लागू कर लिया जाएगा. सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 6 जनवरी को मुलाकात की थी और इसके एक दिन बाद यानी 7 जनवरी को माइक्रोसॉफ्ट के 3 बिलियन डॉलर के इंवेस्टमेंट प्लान का ऐलान कर दिया है.

भारत में लगाए जाएंगे कई नए डेटा सेंटर

सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद कहा कि 3 बिलियन डॉलर के निवेश प्लान में भारत में कई नए डेटा सेंटर्स को लगाने की योजना भी है. इसके साथ ही उन्होंने खास तौर पर कहा कि भारत एआई इनोवेशन के क्षेत्र में लीडर बन रहा है और इस पूरे देश में नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं.

एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का मेगा प्लान

सत्या नडेला ने ये भी कहा कि हम जो ऐलान कर रहे हैं, उनके जरिए हम इंडिया को एआई फर्स्ट नेशन के तौर पर देखेंगे और इसके जरिए लोगों और संस्थाओं को व्यापक तौर पर फायदा पहुंचाने की कोशिश करने वाले हैं. भारत की एआई के क्षेत्र में ग्लोबल मौजूदगी को लेकर माइक्रोसॉफ्ट काफी उत्साहित है. 

भारत के लिए 3 बिलियन डॉलर का प्लान काफी अहम

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में सबसे अच्छी मौजूदगी है और इसका बिजनेस सत्या नडेला की लीडरशिप में काफी तेजी से बढ़ा है. माइक्रोसॉफ्ट की एआई एक्सपेंशन को लेकर तमाम बड़ी योजनाओं में भारत के लिए ये 3 बिलियन डॉलर का निवेश काफी बड़ा बदलाव ला सकता है और इसके जरिए टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में भारत ग्लोबल लीडर की कतार में आ सकता है.

दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश भारत में एआई को लेकर कंपनियों को अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं और पिछले कुछ सालों में एआई के क्षेत्र मे जोरदार निवेश किया गया है. इसी को देखते हुए टेक सेक्टर की ये दिग्गज अमेरिकी कंपनी अब भारत में ना केवल आई इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेगी, बल्कि ये भी खास बात है कि यहां एक करोड़ लोगों को एआई स्किल से लैस किया जाएगा और उन्हें एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने योग्य बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना खरीदने वाले जानें गोल्ड रेट-कहीं चूक ना जाएं मौका, आपके शहर का दाम जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget