एक्सप्लोरर

Meta Platforms: FB-Insta पर चल रहा ड्रग्स का अवैध धंधा? मेटा के खिलाफ शुरू हुई जांच

Illicit Drug Sales: दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चलाने वाली कंपनी पर अवैध नशीली दवाओं की बिक्री से लाभ हासिल करने के गंभीर आरोप लगे हैं. इस जांच में एफडीए भी जुड़ा हुआ है.

Illicit Drug Sales: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चलाने वाली मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) बड़ी मुसीबत में घिरती नजर आ रही है. अमेरिका में उसके खिलाफ अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने के आरोप लगे हैं. इन आरोपों में कंपनी के खिलाफ जांच भी की जा रही है. वर्जिनिया के प्रॉसिक्यूटर्स दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ इन गंभीर आरोपों की जांच में जुटे हैं.

मेटा प्लेटफॉर्म्स को ड्रग्स सेल से लाभ का दावा 

वाल स्ट्रीट जर्नल की शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया गया है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स को ड्रग्स सेल से लाभ हुआ है. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल जांच चल रही है. इस संबंध में उसे पिछले साल ही सम्मन भेजे गए थे. जांचकर्ताओं ने मेटा से ड्रग कंटेंट और अवैध ड्रग्स सेल को लेकर रिकॉर्ड भी मांगे हैं. वाल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि इस जांच में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) भी मदद कर रहा है.  

अवैध ड्रग्स की बिक्री मेटा की पॉलिसी के खिलाफ

मेटा के प्रवक्ता ने दावा किया है कि अवैध ड्रग्स की बिक्री हमारी पॉलिसी के खिलाफ है. हम लगातार इन चीजों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते रहते हैं. हम अपनी किसी भी सेवा में इनका समर्थन नहीं करते. साथ ही मेटा ने हमेशा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अवैध ड्रग्स के खिलाफ लड़ने में समर्थन भी दिया है. हालांकि, इस जांच के संबंध में मेटा, एफडीए और वर्जिनिया अटॉर्नी जनरल ऑफिस ने कुछ भी बताने से फिलहाल इंकार कर दिया है. 

मेटा ने हमेशा सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ लड़ी है लड़ाई 

मेटा के ग्लोबल अफेयर्स प्रेसिडेंट निक क्लेग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को लिखा था कि हमारी कंपनी ने हमेशा विदेश विभाग, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम और स्नैपचैट को सिंथेटिक ड्रग्स की ऑनलाइन बिक्री रोकने में मदद की है. साथ ही हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हमेशा अवैध ड्रग्स के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें 

Jai Anmol Ambani: अनिल अंबानी के लिए उम्मीद की किरण बने बेटे जय, 2000 करोड़ रुपये का साम्राज्य बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget