एक्सप्लोरर

Meta: मेटा के कर्मचारी अब नहीं कर सकेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस महीने से ऑफिस आकर करना होगा काम

Meta: बीते मार्च महीने में मेटा ने अपने 10000 कर्मचारियों की छंटनी करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था. अब कंपनी कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन काम करने के लिए ऑफिस बुला रही है

Mark Zuckerberg: फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) प्लेटफॉर्म लगातार अपने कर्मचारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी कर रही है. कंपनी लगातार छंटनी के बाद अब अपने कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म करने वाली है. इसके तहत अब मेटा के कर्मचारियों को सितंबर से सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा. हालांकि अभी जो कर्मचारी जहां से काम कर रहें हैं वो वहीं से काम कर सकते हैं. 

तीन दिन ऑफिस से काम करने पर अच्छा रिजल्ट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ऐसा प्रोडक्टिविटी और इफिसिएन्सी का बढ़ाने के उद्देश्य से कर रही है. मेटा कंपनी के द्वारा इस निर्णय को लेकर कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थी. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने मार्च में कहा था, एक आंतरिक विश्लेषण में देखा गया है कि सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आकर टीम के साथ काम करने से बेहतर प्रदर्शन मिलता है. इसके साथ ही मेटा सीईओ जुकरबर्ग ने छंटनी के बाद अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया.

मार्च में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी की

बीते मार्च महीने में मेटा ने अपने 10000 कर्मचारियों की छंटनी करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था.  मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मार्च महीने में कहा था कि सेकंड राउंड की छंटनी को अगले कुछ महीनों में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. बता दें कि बीते साल मार्च के महीने में भी मेटा ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी. सिर्फ मेटा ही एकमात्र ऐसी कंपनी नहीं है, जिस पर कर्मचारियों की छंटनी का असर देखने को मिल रहा है. अमेजन जैसी कंपनियों में भी कर्मचारियों की छंटनी की गई.

मेटा के अलावा दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भी भारी मात्रा में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है. बीते दिनों अमेजन ने अपने गेमिंग डिवीजनों में 100 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब कर्मचारियों को उन प्रोजेक्ट्स के लिए रिअसाइन कर रही है, जो इसके स्ट्रॅटेजिक फोकस के अनुकूल हैं.

ये भी पढ़ें:

UPI Transaction: यूपीआई से ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड 9 अरब के पार पहुंचा, 14 लाख करोड़ रुपये की हुई लेनदेन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget