एक्सप्लोरर

GST: कंपोजीशन स्कीम अपनाने के लिये कारोबारियों को 16 अगस्त तक का समय

सरकार ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत कारोबारियों के लिये कर भुगतान की एकमुश्त योजना ‘कंपोजीशन स्कीम’ को अपनाने के लिये समयसीमा बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है. वित्त मंत्रालय से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है.

नई दिल्ली: सरकार ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत कारोबारियों के लिये कर भुगतान की एकमुश्त योजना ‘कंपोजीशन स्कीम’ को अपनाने के लिये समयसीमा बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है. वित्त मंत्रालय से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है.

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘अस्थाई रूप से नई व्यवस्था में स्थानांतरित छोटे करदाता जो कि कंपोजीशन स्कीम के तहत आना चाहते हैं, उनपर अनुपालन बोझ कम करने की सुविधा के लिये कंपोजीशन लेवी के लिये सूचना देने की समय सीमा को बढ़ाकर 16 अगस्त 2017 करने का फैसला किया गया है.’’ सालाना 75 लाख रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे व्यावसायियों को इससे पहले जीएसटी के तहत एकमुश्त कर भुगतान की योजना को अपनाने के लिये 21 जुलाई तक का समय दिया गया था.

मंत्रालय ने कहा है कि सरकार करदाताओं की चिंताओं पर गौर कर रही है, विशेष तौर से छोटे करदाताओं का वह ध्यान रख रही है. एक जुलाई 2017 से लागू जीएसटी व्यवस्था में स्थानांतरित होनें में उनके समक्ष जो समस्यायें आ रही है उसको लेकर वह सचेत है.

व्यावसायियों को कंपोजीशन स्कीम अपनाने के लिये जीएसटी पोर्टल ‘डब्लयूडब्लयूडब्लयू डॉट जीएसटी डॉट जीओवी डॉट इन’ में अपने खाते में जाकर कंपोजीशन स्कीम अपनाने के लिये आवेदन के लिये ‘सर्विसेज’ मैन्यु में जाना होगा. उन्हें योजना को अपनाने के लिये जीएसटी सीएमपी-01 फार्म को भरना होगा.

कंपोजिशन योजना के तहत सालाना 75 लाख रुपये तक का कारोबार करने वाले व्यापारी, विनिर्माता और रेस्त्रां क्रमश: एक फीसदी, दो फीसदी और पांच फीसदी की दर से एकमुश्त कर का भुगतान कर सकते हैं. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जो टैक्सपेयर अपना जीएसटी पंजीकरण निरस्त करना चाहते हैं वह 30 सितंबर 2017 तक ऐसा कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget