एक्सप्लोरर

Melinda Gates: मेलिंडा गेट्स ने दिया इस्तीफा, जानिए अब किस रास्ते पर आगे बढ़ेंगी 

Bill & Melinda Gates Foundation: बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफे के बाद मेलिंडा गेट्स को 12.5 अरब डॉलर मिलेंगे. बिल गेट्स ने भी उन्हें बेहतर जीवन के लिए बधाई दी है.

Bill & Melinda Gates Foundation: बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) की सह अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (Melinda French Gates) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का सही समय आ गया है. मुझे अपने जीवन में अब कुछ और नया करने की तलाश है. मेलिंडा गेट्स ने कहा कि महिला अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन पूरी दुनिया में करने की सख्त जरूरत है. साथ ही उन लोगों की मदद भी की जानी चाहिए, जो इस दिशा में काम कर रहे हैं. 

7 जून होगा फाउंडेशन में उनका आखिरी दिन 

मेलिंडा गेट्स का इस्तीफा मशहूर बिजनेसमैन बिल गेट्स ( Bill Gates) से उनके तलाक के बाद आया है. इस मशहूर जोड़े ने साल 2021 में अलग होने का फैसला ले लिया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए लिखा कि बहुत सोचने के बाद मैंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से अलग होने का फैसला लिया है. फाउंडेशन के साथ मेरा आखिरी दिन 7 जून होगा. यह फैसला लेना आसान नहीं था. मगर, जिंदगी में कठिन फैसले लेने पड़ते हैं. इस फाउंडेशन के साथ काम करना गर्व की बात थी. हमने मिलकर कई मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है. 

फाउंडेशन से उन्हें मिलेंगे 12.5 अरब डॉलर

उन्होंने लिखा कि मुझे अपनी टीम, पार्टनर और हर उस आदमी की चिंता है, जिसके साथ हमने काम किया. मैं पूरे विश्वास के साथ अपना पद छोड़ रही हूं. मुझे लगता है कि फाउंडेशन अब मजबूत स्थिति में है और हर जिम्मेदारी उठाने के काबिल भी है. सारे जरूरी काम आगे भी जारी रहेंगे. उन्हें फाउंडेशन से 12.5 अरब डॉलर मिलेंगे. उन्होंने संकेत दिया कि इस पैसे का इस्तेमाल वह महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने में करेंगी. 

बिल गेट्स ने उनके फैसले को दुखद बताया 

बिल गेट्स ने कहा कि मेलिंडा का फाउंडेशन छोड़कर जाना दुखद है. मुझे पूरा यकीन है कि वह समाज के हित में काम करती रहेंगी. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सालों से हेल्थकेयर बढ़ाने और गरीबी हटाने की दिशा में काम करता रहा है. साथ ही लोगों तक शिक्षा एवं आईटी को पहुंचाना भी इस फाउंडेशन का मकसद रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Air India Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर होगा इसी साल, 7000 कर्मचारियों के लिए बना ये प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget