एक्सप्लोरर

Layoffs: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म मीशो ने फिर किया छंटनी का ऐलान, इतने कर्मचारियों पर पड़ेगा असर!

Meesho Layoffs: यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी मीशो से एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी ने यह फैसला वैश्विक स्थिति को देखते हुए लिया है.

Job Cuts in Meesho: देश की यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी मीशो (Meesho) ने एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया है. अमेरिका और यूरोप के देशों में छाई मंदी का असर भारतीय मार्केट पर भी पड़ा है. ऐसे में देश की कई दिग्गज और स्टार्टअप कंपनियों ने कई दौर की छंटनी की है. छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब मीशो का नाम भी जुड़ गया है. कंपनी ने दूसरे दौर की छंटनी का ऐलान करते हुए अपने कुल वर्कफोर्स को 15 फीसदी तक कम करने का फैसला किया है. 

इतने कर्मचारियों को पड़ेगा असर-

सॉफ्ट बैक समर्थित कंपनी मीशो ने शुक्रवार को कहा कि टेक इंडस्ट्री में हो रहे बड़े बदलाव के बीच कंपनी ने खुद को सस्टेनेबल बनाने के लिए बदलाव किया है. इसके बाद मीशो ने कुल 251 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है. यह कंपनी में काम करने वाले कुल इंप्लाइज का 15 फीसदी हिस्सा है.

पहले भी की कर्मचारियों की छंटनी

इससे पहले अप्रैल 2022 में भी स्टार्टअप कंपनी ने कुल 150 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया था. कंपनी ने यह छंटनी अपने ग्रॉसरी बिजनेस फार्मिशो (Farmiso) के रिस्ट्रक्चर करने के बाद किया था. उस समय कंपनी ने कुल 250 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. दूसरे चरण की छंटनी के बाद मीशो के को-फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदित आत्रे (Vidit Aatrey) ने 5 मई को कर्मचारियों के भेजे गए ईमेल में कहा है कि कंपनी ने वैश्विक स्तर पर हो रहे बड़े बदलाव के कारण यह फैसला किया है. इससे पहले अप्रैल में की गई छंटनी में आत्रे ने कहा था कि कंपनी ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान हायरिंग के फैसले में गलती कर दी थी. ऐसे बिजनेस को बचाने के लिए यह जरूरी फैसला लिया है.

छंटनी का शिकार हुए कर्मचारियों को मिलेगी मदद

सीईओ ने यह भी कहा है कि वह छंटनी के शिकार हुए सभी कर्मचारियों को नोटिस पीरियड के अलावा 15 दिन अधिक की सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के परिवार को 31 मार्च 2024 तक हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही छंटनी का शिकार हुए कर्मचारी कंपनी के शेयर होल्डर भी बने रहेंगे.

इन कंपनियों ने भी किया छंटनी का ऐलान

इससे पहले कनाडा की दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी Shopify ने भी छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी ने कुल 20 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. इसके अलावा अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने भी गुरुवार को 3,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. गौरतलब है कि वैश्विक मंदी के कारण कई बड़ी कंपनियों जैसे ट्विटर, मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट आदि ने बड़े पैमाने पर छंटनी किया है. इसके साथ ही कई स्टार्टअप कंपनी जैसे बायजूस, शेयरचैट (ShareChat) आदि ने बड़े पैमाने पर इंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखाया है.

ये भी पढ़ें-

India First Undersea Tunnel: देश को जल्द मिलेगी पहली अंडरवाटर सी टनल, जानिए कहां होगी और क्या होंगी खासियतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget