एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Sales: मार्च में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी, 1 लाख 70 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचीं

Maruti Suzuki Sales in March: वित्त वर्ष 2021-22 के आखिरी महीने यानी मार्च 2022 में मारुति सुजुकी ने साल दर साल आधार पर बिक्री के आंकड़ों में अच्छी तेजी दिखाई है.

Maruti Sales in March: कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने 1,70,395 यूनिट की बिक्री के साथ मार्च में कुल थोक बिक्री में दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा, "कंपनी ने मार्च, 2021 में 1,67,014 इकाइयों की बिक्री की."

घरेलू स्तर पर घटी गाड़ियों की बिक्री
हालांकि कंपनी द्वारा घरेलू स्तर पर उपलब्ध करवाई गई गाड़ियां की संख्या सात फीसदी घटकर 1,43,899 यूनिट रह गई जो मार्च 2021 में 1,55,417 यूनिट थी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 13 फीसदी की बढ़त के साथ पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 16,52,653 यूनिट्स की बिक्री की.

कुल बिक्री में इनका रहा योगदान
कुल बिक्री में 13,65,370 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, 48,907 यूनिट्स की अन्य मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को बिक्री और 2,38,376 यूनिट्स का अब तक का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट शामिल है.

इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी का असर दिखा
कंपनी ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी का वित्त वर्ष 2021-22 में वाहनों के उत्पादन पर कुछ प्रभाव पड़ा था. हालांकि कंपनी ने प्रभाव को कम करने के लिए सभी संभव उपाय किए थे. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक घटकों की आपूर्ति की स्थिति अब भी अप्रत्याशित बनी हुई है, इसलिए वित्त वर्ष 2022-23 में भी उत्पादन पर इसका कुछ प्रभाव हो सकता है.’’
कंपनी ने कहा, "निर्यात 11,597 यूनिट्स का रहा जो पिछले साल इसी महीने की यूनिट के दोगुने से अधिक है."

ये भी पढ़ें

Tax On Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले मुनाफे पर देना होगा 30 फीसदी टैक्स, नया प्रावधान आज से लागू

Air Travel To Be Costly: महंगा होगा हवाई सफर, तेल कंपनियों की 2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ हवाई ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget