एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Results: मारुति सुजुकी देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, प्रॉफिट में आया बड़ा उछाल 

Maruti Suzuki Dividend: मारुति सुजुकी ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 48 फीसदी बढ़कर 3,877.8 करोड़ रुपये रहा है.

Maruti Suzuki Dividend: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 3,877.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को भी बड़ी खुशखबरी देते हुए अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान भी कर दिया है. कंपनी के तिमाही नतीजों के अनुसार, मारुति सुजुकी अपने निवेशकों को 125 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड (Maruti Suzuki Dividend) बांटेगी. 

चौथी तिमाही के दौरान रेवेन्यू भी तेजी से ऊपर गया 

तिमाही नतीजों के अनुसार, मारुति सुजुकी का शुद्ध मुनाफा मार्च, 2024 तिमाही में 48 फीसदी बढ़ा है. कंपनी को मार्च, 2023 में 2623.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. इसके बढ़े हुए मुनाफे का लाभ शेयरधारकों को देने के लिए कंपनी के बोर्ड ने बड़े डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी का रेवेन्यू चौथी तिमाही के दौरान 19 फीसदी बढ़कर 36,697.5 करोड़ रुपये रहा है. मार्च, 2023 तिमाही में यही आंकड़ा 30,821 करोड़ रुपये रहा था. ऑटोमोबाइल कंपनी की प्रति शेयर आय भी बढ़कर 123.34 रुपये हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की सामान तिमाही में 86.85 रुपये थी.

मारुति सुजुकी की सेल्स 584031 यूनिट रही

मारुति सुजुकी की सेल्स वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 13.4 फीसदी बढ़कर 584031 यूनिट रही है. मार्च, 2023 में यही आंकड़ा 514927 यूनिट रहा था. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स भी 53.6 फीसदी बढ़कर 49,978 करोड़ रुपये रहा है. मार्च, 2023 में यह आंकड़ा 32,548 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.70 फीसदी नीचे जाकर 12,687 रुपये पर बंद हुआ.

इस साल शुरू हो जाएगी गुजरात में चौथी यूनिट

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि सुजुकी मोटर गुजरात की चौथी यूनिट इस साल के अंत तक प्रोडक्शन शुरू कर देगी. कंपनी ने पहली बार 20 लाख यूनिट का सेल्स आंकड़ा भी हासिल कर लिया है. इसके अलावा कंपनी लगातार तीसरे साल गाड़ियों की सबसे बड़ी निर्यातक रही है. 

ये भी पढ़ें 

Call Center Sector: एक साल में खत्म हो जाएंगे कॉल सेंटर, आखिर क्यों जताई जा रही आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget