एक्सप्लोरर

Call Center Sector: एक साल में खत्म हो जाएंगे कॉल सेंटर, आखिर क्यों जताई जा रही आशंका  

TCS CEO: टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने कहा कि एमएनसी को कॉल सेंटर की जरूरत नहीं रह जाएगी. भारत समेत पूरे एशिया में इसका असर दिखाई पड़ेगा.

TCS CEO: देश में आर्थिक उदारीकरण शुरू होने के बाद दुनियाभर की कंपनियां भारत आई थीं. दुनिया की कई कंपनियों ने अपना कारोबार भारत शिफ्ट किया, जिसके चलते देश में यकायक कॉल सेंटर भी बाढ़ आ गई थी. इस सेक्टर ने जबरदस्त तरक्की की और लाखों युवाओं को रोजगार के आसान रास्ते उपलब्ध कराए. मगर, अब इस सेक्टर के खत्म होने की आशंका जताई जाने लगी है. कॉल सेंटर सेक्टर के सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विलेन बनकर खड़ी हो गई है. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ (TCS CEO) के कृतिवासन (K Krithivasan) को लगता है कि देश में कॉल सेंटर के पास सिर्फ एक साल का वक्त है. इसके बाद एआई उनके सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो जाएगी और कॉल सेंटर बिजनेस को तगड़ी चपत लगेगी. 

पूरे एशिया में एआई का इम्पैक्ट कॉल सेंटर पर दिखाई देगा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ के कृतिवासन ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि पूरे एशिया में एआई का इम्पैक्ट कॉल सेंटर पर दिखाई देगा. कॉल सेंटर की जरूरत कंपनियों को नहीं रह जाएगी. एमएनसी तेजी से एआई को अपनाती जा रहे हैं. इसका असर जल्द दिखाई देने लगेगा. फिलहाल कॉल सेंटर की नौकरियों में कोई कटौती नहीं हुई हैं. हालांकि, नौकरियों पर एआई के असर की आशंका को टाला नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर के पास काम कम आने लगेगा. टेक्नोलॉजी की मदद से कस्टमर्स की समस्याओं का समाधान निकाला जाने लगेगा. जनरेटिव एआई से लैस चैटबॉट कस्टमर्स की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को समझकर वो सारे काम कर सकेंगे, जो कि एक कॉल सेंटर एजेंट करता है. 

कॉल सेंटर और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की नौकरियों पर खतरा 

पूरी दुनिया में कॉल सेंटर और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की नौकरियों पर एआई का खतरा बना हुआ है. भारत को उसके सर्विस सेक्टर के लिए जाना जाता है. ऐसे में एआई से भारत में नौकरियों को और ज्यादा खतरा है. नैसकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की आईटी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग इंडस्ट्री लगभग 48.9 अरब डॉलर की है. इनके जरिए देश में लगभग 50 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है. 

वर्कफोर्स को बदलते हुए दौर के हिसाब से ट्रेनिंग देनी होगी

के कृतिवासन ने कहा कि टेक इंडस्ट्री में प्रोफेशनल्स की डिमांड न तो तेज होगी और न ही कम. उन्होंने कहा कि हमें अपने वर्कफोर्स को बदलते हुए दौर के हिसाब से ट्रेनिंग देनी होगी. टीसीएस ने देश में लगभग 6 लाख लोगों को रोजगार दिया हुआ है. कंपनी का सालाना रेवेन्यू लगभग 30 अरब डॉलर है. टीसीएस सीईओ ने कहा कि एआई का नौकरियों पर असर तत्काल नहीं दिखाई देगा. इसका लॉन्ग टर्म असर होगा. टेक्नोलॉजी की डिमांड बढ़ रही है. एआई के आने के बाद टीसीएस की क्लाउड बिजनेस यूनिट को 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट मिले हैं. ऐसे में कर्मचारियों की स्किल बढ़ाकर हम उन्हें एआई से लड़ने के लिए तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Raymond Group: नवाज मोदी को रेमंड ग्रुप की तीन कंपनियों के बोर्ड से निकाला गया, रेमंड के बोर्ड से भी हटाने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget