एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki का चालू वित्त वर्ष में छह लाख CNG व्हीकल बेचने का टारगेट, जानिए क्या है इसके लिए प्लान

Maruti Suzuki Plan: देश की सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सीएनजी वाहनों की बिक्री का लक्ष्य सामने रखा है. जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान.

Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष 2022-23 में चार से छह लाख सीएनजी वाहनों की बिक्री का है. कंपनी का मानना है कि यदि आवश्यक कलपुर्जों की आपूर्ति की स्थिति सुधरती है, तो वह इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी.

मारुति का चालू वित्त वर्ष में छह लाख सीएनजी वाहन बेचने का लक्ष्य
कंपनी ने 2021-22 में करीब 2.3 लाख सीएनजी वाहन बेचे हैं. फिलहाल मारुति अपने 15 मॉडलों में से नौ को सीएनजी पावरट्रेन के साथ बेचती है. कंपनी का इरादा आने वाले दिनों में ऐसी प्रौद्योगिकी वाले और मॉडल लाने का है.

मारुति के मैनेजमेंट को भरोसा
मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "यह उपलब्धता (आवश्यक कलपुर्जों की) पर निर्भर करता है. लेकिन हम चालू वित्त वर्ष में चार लाख से छह लाख सीएनजी वाहन बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं." उनसे पूछा गया था कि चालू वित्त वर्ष में सीएनजी खंड में कंपनी की बिक्री कितनी रहेगी. शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में सीएनजी वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ेगी. कंपनी का इरादा वैकल्पिक ईंधन वाले और मॉडल लाने का है. उन्होंने कहा, "अभी हमारी कुल बिक्री में सीएनजी का हिस्सा लगभग 17 फीसदी है. हमारे पास नौ मॉडलों में सीएनजी है. इन मॉडल में सीएनजी की हिस्सेदारी लगभग 32-33 फीसदी है."

लगातार बढ़ रही है कंपनी के सीएनजी वाहनों की बिक्री
श्रीवास्तव ने कहा कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों और सीएनजी की कम लागत की वजह से लोगों में इस वैकल्पिक ईंधन का आकर्षण बढ़ रहा है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के सीएनजी वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है. वर्ष 2016-17 में कंपनी ने 74,000 सीएनजी वाहन बेचे थे. 2018-19 में यह आंकड़ा लगभग एक लाख यूनिट, 2019-20 में 1.05 लाख यूनिट और 2020-21 में 1.62 लाख यूनिट रहा.

वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने पूर्व में कहा था कि उसकी एस-सीएनजी वाहन श्रृंखला सरकार के कच्चे तेल का आयात घटाने और देश के ऊर्जा इस्तेमाल में प्राकृतिक गैस का हिस्सा मौजूदा के 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 2030 तक 15 फीसदी करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है. श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार भी अपनी तरफ से देश में सीएनजी ईंधन स्टेशन की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है. देश के यात्री वाहन बाजार में कंपनी के दबदबे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 10 सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से आठ मारुति के थे.

ये भी पढ़ें

Gold Price Today 4th April: आज सोने और चांदी में गिरावट, जानें कितने सस्ते हुए गोल्ड और सिल्वर

HDFC-HDFC Bank Merger: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का होगा विलय, बोर्ड ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget