एक्सप्लोरर

HDFC-HDFC Bank Merger: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का होगा विलय, बोर्ड ने दी मंजूरी

HDFC-HDFC Bank Merger: HDFC और HDFC बैंक का आपस में विलय होने वाला है और इस मर्जर को एचडीएफसी के बोर्ड की मंजूरी मिल गई है.

HDFC-HDFC Bank Merger: HDFC बैंक और HDFC का आपस में विलय होने वाला है और इस मर्जर को एचडीएफसी के बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. मॉर्टगेज लैंडर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन यानी एचडीएफसी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडिरी एचडीएफसी इंवेस्टमेंट लिमिटेड और एचडीएफसी होल्डिंग लिमिटेड को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ विलय करेगी.

क्या है मर्जर का रेश्यो
इस मर्जर के तहत एचडीएफसी ने ट्रांसफॉरमेशनल मर्जर के जरिए  एचडीएफसी बैंक में 41 फीसदी हिस्सा लेने का फैसला लिया है. एचडीएफसी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में ये कहा. 

कब तक पूरा होगा HDFC-HDFC Bank का मर्जर
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का विलय वित्त वर्ष 2024 के दूसरी या तीसरी तिमाही में हो सकता है. एचडीएफसी का कहना है कि प्रस्तावित ट्रांजेक्शन से एचडीएफसी बैंक को लोन पोर्टफोलियो को मजबूत करने में मदद मिलेगी और इसका मौजूदा कस्टमर बेस भी बढ़ेगा. 

सुबह 11.30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर का ऐलान करने के लिए आज सुबह 11.30 बजे मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. आज अगर एचडीएफसी के शेयरों को देखें तो इन सभी में शानदार तेजी देखी जा रही है.

मर्जर की खबर से शेयरों में शानदार तेजी
एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर की खबर से दोनों के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है. एचडीएफसी बैंक 134.05 रुपये या 8.90 फीसदी की उछाल के साथ 1,640.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं एचडीएफसी का शेयर करीब 12 फीसदी की उछाल के साथ 2745.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एचडीएफसी बैंक 2 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने क्या कहा
एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि "ये इक्वल्स का मर्जर है. हमारा मानना ​​है कि RERA के लागू होने, हाउसिंग सेक्टर के इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति, सभी के लिए किफायती आवास जैसी सरकारी पहल के कारण हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस तेजी से बढ़ने की ओर अग्रसर है."

HDFC के 25 शेयरों के बदले HDFC Bank के 42 शेयर मिलेंगे
एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि विलय की योजना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित विभिन्न नियामक मंजूरियों के अधीन है. प्रस्तावित सौदे के तहत एचडीएफसी लिमिटेड के प्रत्येक 25 इक्विटी शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 इक्विटी शेयर मिलेंगे. 

कंपनी ने दी ये जानकारी
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, "ऑडिट समिति और स्वतंत्र निदेशकों की समिति की सिफारिश और रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने चार अप्रैल, 2022 को हुई अपनी बैठक में एचडीएफसी इंवेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी लिमिटेड) में, और एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय की एक समग्र योजना को मंजूरी दी."

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में शानदार बढ़त, 60,000 के पार हुआ सेंसेक्स, Nifty बढ़ा 18,000 की तरफ

CNG  Rate Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी, जानें एक झटके में कितने बढ़ गए आज रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget