एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki 20 लाख वाहनों का करेगी प्रोडक्शन, चेयरमैन ने बताई नई प्लानिंग

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने सेमीकंडक्टर की कमी में सुधार से चालू वित्त वर्ष में करीब 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का लक्ष्य रखा हुआ है.

Maruti Suzuki India: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने सेमीकंडक्टर की कमी में सुधार से चालू वित्त वर्ष में करीब 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का लक्ष्य रखा हुआ है जिसके लिए वह अपने उत्पादन में बढ़ोतरी भी करेगी.

कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने वित्त वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए गए अपने संदेश में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में 20 लाख इकाइयों के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में नया एसयूवी मॉडल ग्रैंड विटारा एक अहम भूमिका निभाएगा.

प्रोडक्शन में हुआ 13.4 फीसदी का इजाफा
पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन 13.4 फीसदी बढ़कर 16.52 लाख इकाई रहा. अप्रैल-जून 2021 में महामारी की दूसरी लहर की वजह से प्रोडक्शन गतिविधियों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद कंपनी ने यह उत्पादन आंकड़ा हासिल किया था. इसके अलावा सेमीकंडक्टर की आपूर्ति बाधित होने से भी कंपनी मांग के अनुरूप वाहनों की बिक्री नहीं कर पाई.

बुकिंग के बाद भी नहीं कर पाए आपूर्ति
भार्गव ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021-22 के अंत में हम बुकिंग के बावजूद करीब 2.7 लाख वाहनों की आपूर्ति नहीं कर पाए. घरेलू बाजार में आपूर्ति कम होने की वजह से इसकी बाजार हिस्सेदारी भी करीब 50 फीसदी से कम होकर 43.4 फीसदी पर आ गई थी.

संगठन ने जारी किए आंकड़े
भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में वर्ष 2021-22 में कुल 30,69,499 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी जबकि एक साल पहले 27,11,457 इकाई की बिक्री हुई थी.

प्रोडक्शन में होगा सुधार
भार्गव ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना आकलन पेश करते हुए कहा है कि सेमीकंडक्टर की उपलब्धता बेहतर होने से वाहन उत्पादन की स्थिति बेहतर होगी. अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए हमने कुछ कदम भी उठाए हैं. हमने इस आंकड़े को 20 लाख इकाई तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. वैसे इसे हासिल कर पाना एक चुनौती होगी. 

कई मॉडल पर काम कर रही कंपनी
उन्होंने कहा कि ग्रैंड विटारा मॉडल का प्रोडक्शन टोयोटा के संयंत्र में होने से मारुति सुजुकी के लिए उत्पादन बढ़ाने की चुनौती को पूरा करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि ग्रैंड विटारा मॉडल के आने से एसयूवी में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी. इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपनी पुरानी एसयूवी ब्रेजा को नए अवतार में उतारा है.

ईवी मॉडल डेवलप होने में लगेगा समय
इलेक्ट्रिक वाहनों के संदर्भ में कंपनी चेयरमैन ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 से सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के गुजरात संयंत्र में इलेक्ट्रिक मॉडलों का उत्पादन शुरू हो जाएगा और मारुति इनकी बिक्री करेगी. हालांकि उन्होंने कहा कि ईवी मॉडल के कार बाजार में अहम स्थान लेने में अभी वक्त लगेगा.

11,000 करोड़ का होगा निवेश
उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ने अपनी भावी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के खरखोड़ा में नया उत्पादन संयंत्र लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस संयंत्र के पहले चरण पर 11,000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:
FPI निवेशकों ने 14000 करोड़ के खरीदे शेयर्स, जानें क्या अगले हफ्ते भी बाजार में रहेगी तेजी?

Auto Sector Demand: त्योहारी सीजन में तेजी से बढ़ेगी कारों की बिक्री, आपका भी है प्लान तो फटाफट अभी करा लें बुकिंग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget