एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी का मानेसर प्लांट आज से खुला-कारों का प्रोडक्शन शुरू, लॉकडाउन के चलते बंद था संयंत्र

हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को मारुति को मानेसर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में काम फिर शुरू करने की मंजूरी दी थी जिसके बाद आज से वहां प्रोडक्शन शुरू हो गया है.

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि उसने हरियाणा के मानेसर प्लांट में ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है. कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण इस प्लांट में लगभग 40 दिनों से काम बंद था. कंपनी के मानेसर और गुरुग्राम प्लांट में ऑपरेशन 22 मार्च से निलंबित कर दिया गया था.

मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कहा, 'मानेसर प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है और पहली कार आज (मंगलवार) तैयार होगी.' उन्होंने कहा कि इस समय 75 फीसदी कर्मचारियों के साथ सिंगल शिफ्ट के आधार पर परिचालन किया जा रहा है.

पूरी क्षमता के साथ कामकाज कब तक शुरू होगा, इस बारे में पूछने पर भार्गव ने कहा कि यह सरकार के नियमों पर निर्भर करेगा, जैसे दो शिफ्ट में काम की अनुमति कब दी जाएगी, कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी कब होगी और सप्लाई चेन कब तक सुव्यवस्थित होगी. उन्होंने कहा कि इसमें कई कारक शामिल हैं. गुरुग्राम प्लांट शुरू होने के बारे में उन्होंने कहा, 'वहां काम शुरू होगा, लेकिन अभी नहीं.'

हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को कंपनी को मानेसर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में काम फिर शुरू करने की मंजूरी दी थी, लेकिन कंपनी ने कहा था कि वह तभी ऑपरेशन शुरू करेगी, जब प्रोडक्शन की निरंतरता और कंपनी के कारों या व्हीकल्स की बिक्री संभव होगी. अब जब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मानेसर प्लांट में काम शुरू कर दिया है तो और भी ऑटो कंपनियों के धीरे-धीरे काम शुरू करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

आनंद महिंद्रा लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में नहीं, कहा-ये अर्थव्यवस्था के लिए 'आत्मघाती' होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget