एक्सप्लोरर

RBI क्रेडिट पॉलिसी से पहले बाजार रिकार्ड स्तर से नीचे, सेंसेक्स 184 अंक गिरकर 40,083 पर बंद हुआ

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में 17 शेयर मूल्य नुकसान में रहे जबकि 13 में मुनाफा दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी कंपनियों के शेयरों में रही.

नई दिल्लीः शेयर बाजारों में मंगलवार को मुनाफावसूली की बिकवाली से इंडेक्स गिरावट में बंद हुए. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले ऑटो और आईटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली का जोर रहा. इससे पहले सोमवार को दरों में कटौती की उम्मीद से शेयर सूचकांक अब तक की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गये थे. बिकवाली दबाव के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही क्रमश: 40,000 और 12,000 अंक से ऊपर बंद हुये. कैसे बंद हुआ बाजार बीएसई का सेंसेक्स कारोबार खत्म होने पर 184.08 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरकर 40,083.54 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 66.90 अंक यानी 0.55 फीसदी घटकर 12,021.65 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में नुकसान दर्ज करने वालों में हीरो मोटो कार्प, एचसीएल टेक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और इन्फोसिस का शेयर मूल्य में 3.08 फीसदी तक गिरावट रही. इसके विपरीत यस बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक लाभ दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में रहे और इनका शेयर मूलय 2.71 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में 17 शेयर मूल्य नुकसान में रहे जबकि 13 में मुनाफा दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी कंपनियों के शेयरों में रही. इसके बाद टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य देखभाल और तेल और गैस क्षेत्र के शेयरों में गिरावट रही. ज्यादातर शेयरों में गिरावट का रुख रहा. बाजार में बिकवाली दबाव से 1453 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 1109 शेयरों के भाव बढ़े हैं. इससे पहले कल के कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुये थे. बाजार जानकारों ने कहा कि उच्चस्तर पर निवेशकों ने मंगलवार के कारोबार में बिकवाली का जोर रखा और मुनाफावसूली की. रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो दर में कटौती की उम्मीद से सोमवार को बाजार में रिकार्ड तेजी दर्ज की गई. बीएसई और एनएसई बुधवार को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget