एक्सप्लोरर

बाजार में जबर्दस्त तेजीः निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर बंद हुआ

नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है. निफ्टी के साथ बैंक निफ्टी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर कारोबार खत्म किया है. सेंसेक्स में आज 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार खत्म हुआ है.

 

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 231.41 अंक यानी 0.77 फीसदी की उछाल के साथ 30,126 पर जाकर बंद हुआ है और वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 47.95 अंक यानी 0.51 फीसदी की उछाल के साथ 9,359 पर जाकर बंद हुआ है.

क्यों उछले आज घरेलू बाजार? कल ही कैबिनेट बैठक में बैंकों के एनपीए (खराब कर्जों) से निपटने के लिए सरकार ने ऑर्डिनेंस लाने का ऐलान किया जिससे आज बैंकिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला और बैंकिग सेक्टर की तेजी के दम पर स्टॉक मार्केट में हरियाली छा गई. इसके अलावा कल रात आए यूएस फेड के फैसले में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ जिससे ग्लोबल बाजारों के सेंटीमेंट मजबूत हुए. वहीं कल कैबिनेट बैठक में ही नेशनल स्टील पॉलिसी को मंजूरी मिलने से आज इंडस्ट्री और स्टील सेक्टर में उत्साह रहा जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा गया.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार के दौरान बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तेजी के साथ, निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी उछाल के साथ बंद हुआ है. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब हुआ है. आज बाजार में आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, रियलटी और एनर्जी शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. इसके बावजूद बाजार जबर्दस्त तेजी पर बंद होने में कामयाब रहा. पीएसयू बैंकों में 3.42 फीसदी, निजी बैंकों में 2.02 फीसदी और फाइनेंशियल शेयरों में 1.53 फीसदी की उछाल के साथ बंद मिला. एफएमसीजी सेक्टर 1.13 फीसदी की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. बाकी 24 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 9.09 फीसदी, ग्रासिम 4.19 फीसदी, एसबीआई 3.45 फीसदी, अडानी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक 3.42 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

आज निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 2.41 फीसदी, एचसीएल टेक 2.31 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. जी एंटरटेनमेंट में 1.37 फीसदी और ओेनजीसी में 1.26 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज के कारोबार में आईओसी 1.22 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हो पाया है. एमएंडएम में 1.19 फीसदी और सिप्ला में 1.03 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget